लाइव न्यूज़ :

बाइडन, जॉनसन अफगान स्थिति पर जी7 नेताओं की बैठक बुलाएंगे

By भाषा | Updated: August 18, 2021 11:43 IST

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अफगानिस्तान में तेजी से बदलते घटनाक्रमों पर अगले हफ्ते जी-7 देशों की डिजिटल बैठक करने पर राजी हो गए। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बताया कि बाइडन और जॉनसन ने अफगानिस्तान में घटनाक्रमों के संबंध में फोन पर बात की। दोनों ने युद्धग्रस्त देश से अपने देश तथा सहयोगी देशों के नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहे ‘‘अपने सैन्य और असैन्य कर्मियों की वीरता तथा पेशेवराना अंदाज की तारीफ की।’’ व्हाइट हाउस ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए एक बयान में कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की नीति पर सहयोगियों और लोकतांत्रिक साझेदारों के बीच करीबी समन्वय जारी रखने की आवश्यकता पर भी चर्चा की जिसमें वे तरीके भी शामिल हैं जिससे वैश्विक समुदाय शरणार्थियों तथा अन्य अफगान नागरिकों को मानवीय सहायता और सहयोग मुहैया करा सकता है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘वे अफगानिस्तान की स्थिति पर एक साझा रणनीति और रुख पर चर्चा करने के लिए अगले हफ्ते जी-7 नेताओं की डिजिटल बैठक कराने पर राजी हो गए।’’ इस बीच विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘आज विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कतर के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद अब्दुलरहमान अल-थानी तथा कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबाह से बात की और दोहा और कुवैत शहर के जरिए अमेरिकी नागरिकों और काबुल दूतावास के कर्मियों को बाहर निकालने में मदद के लिए उनका आभार जताया। वह राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विदेश नीति दल के साथ भी करीबी और नियमित संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा