लाइव न्यूज़ :

अपने कुत्ते के साथ खेलते हुए चोटिल हुए बाइडन

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:01 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 नवंबर अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के एक पैर में मामूली फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें चलने के लिए अब कई हफ्तों तक ‘वॉकिंग बूट’ की जरूरत पड़ेगी। उनके चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

शनिवार को अपने पालतू कुत्ते ‘मेजर’ के साथ खेलते वक्त बाइडन का पैर फिसलने से उनका टखना मुड़ गया था।

बाइडन ने गत 20 नवंबर को अपना 78वां जन्मदिन मनाया और वह अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

बाइडन का उपचार कर रहे डॉ. केविन ओकोन्नोर ने रविवार को कहा, ‘‘शुरुआती एक्स-रे में किसी तरह का फ्रैक्चर पता नहीं चला। लेकिन क्लिनिकल जांच में गहराई से देखने की जरूरत लगी।’’

जीडब्ल्यू मेडिकल फैकल्टी एसोसिएट्स में निदेशक ओकोन्नोर ने बाइडन की जांच के परिणामों को देखने के बाद बताया, ‘‘बाद के सीटी स्कैन से नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के पैर के बीच में मामूली फ्रैक्चर का पता चला। अगले कई हफ्तों तक उन्हें चलने के लिए वॉकिंग बूट की जरूरत पड़ सकती है।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को ट्वीट कर बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बाइडन का पिछला स्वास्थ्य रिकॉर्ड डॉ ओकोन्नोर ने दिसंबर 2019 में जारी किया था।

डॉक्टर ने कहा था कि बाइडन राष्ट्रपति बनने के लिहाज से स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं।

स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार बाइडन तंबाकू या शराब का सेवन नहीं करते और सप्ताह में पांच दिन व्यायाम करते हैं। वह एसिड रिफ्ल्क्स, कॉलेस्ट्रॉल और मौसमी एलर्जी जैसी समस्याओं के लिए ब्लड थिनर और अन्य दवाएं लेते हैं।

बाइडन ने 2018 में मेजर को अपनाया था जो जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता है। उनके पास चैंप नाम का एक और जर्मन शेफर्ड कुत्ता है जिसे उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति चुनाव के बाद अपनाया था।

बाइडन दंपती ने कहा है कि उनकी दोनों कुत्तों को व्हाइट हाउस ले जाने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां