लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने रॉन क्लैन को ‘व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 10:12 IST

Open in App

(ललित के.झा)

वाशिंगटन, 12 नवम्बर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के विजेता और आगामी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने सहयोगी रॉन क्लैन को ‘व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की।

बाइडन द्वारा राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद क्लैन राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय की देखरेख करेंगे और वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

बाइडन ने कहा, ‘‘ रॉन कई वर्षों से मेरे बेहद खास रहे हैं और हमने एकसाथ काम किया है। वर्ष 2009 में इतिहास की सबसे बड़ी मंदी से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को हमने मिलकर बचाया और बाद में वर्ष 2014 में जन स्वास्थ्य (इबोला कार्रवाई समन्वयक की भूमिका में)पर आई विपदा से निपटे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के साथ काम करने का उनका लंबा, विविध अनुभव है और क्षमता ठीक वैसी ही है जैसी मुझे ‘व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ’ में चाहिए, क्योंकि हम संकट का सामना कर रहे हैं और हमारे देश को एकसाथ लाने की जरूरत है।’’

वहीं क्लैन ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित बाइडन को इस रूप में अपनी सेवा देना एक सम्मान की बात है और मैं उन्होंने जो विश्वास दिखाया है, उससे अभिभूत हूं। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं..।’’

क्लैन (2009-2011) में भी बाइडन के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ थे, तब बाइडन उप राष्ट्रपति थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब