लाइव न्यूज़ :

Bangladesh crisis: लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा- 'शेख हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए उन्हें बांग्लादेश से निकाला था, आज खुद उसी स्थिति में'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 6, 2024 12:37 IST

Bangladesh crisis: तस्लीमा नसरीन अपने प्रगतिशील लेखन के लिए बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं। वह फिलहाल भारत में निर्वासित जीवन जी रही हैं। उन्होंने "इस्लामवादियों को बढ़ने" और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को पालने-पोसने के लिए शेख हसीना की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देशेख हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए मुझे बांग्लादेश से निकाला था - तस्लीमा नसरीनवह अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार थीं, उन्होंने इस्लामवादियों को बढ़ने दिया - तस्लीमा नसरीनअब बांग्लादेश को पाकिस्तान जैसा नहीं बनना चाहिए - तस्लीमा नसरीन

Bangladesh crisis: बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा है कि पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना ने जो उनके साथ किया, वही आज उनके साथ हो गया। पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना के देश से भाग जाने के बाद, तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उस परिस्थिति का जिक्र किया जिसका निर्वासित लेखक को 1999 में सामना करना पड़ा था।

नसरीन ने कहा कि 1999 में जब वह अपनी मरती हुई मां को देखने के लिए बांग्लादेश लौटीं तो हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए उन्हें बांग्लादेश से निकाल दिया और अब, वही इस्लामवादी छात्र आंदोलन का हिस्सा थे जिन्होंने हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया।

तस्लीमा नसरीन अपने प्रगतिशील लेखन के लिए बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं। वह फिलहाल भारत में निर्वासित जीवन जी रही हैं। उन्होंने  "इस्लामवादियों को बढ़ने" और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को पालने-पोसने के लिए शेख हसीना की आलोचना की। उन्होंने बांग्लादेश में सेना शासन के प्रति भी अपना विरोध जताया और लोकतंत्र की वकालत की।

नसरीन ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा। वह अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार थीं। उन्होंने इस्लामवादियों को बढ़ने दिया। उन्होंने अपने लोगों को भ्रष्टाचार में शामिल होने की इजाजत दी। अब बांग्लादेश को पाकिस्तान जैसा नहीं बनना चाहिए। सेना को शासन नहीं करना चाहिए। राजनीतिक दलों को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता लाना चाहिए।'' 

बता दें कि शेख हसीना के सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सामने आया है कि नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे। आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि प्रोफेसर यूनुस छात्र समुदाय के आह्वान पर देश को बचाने की खातिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने घोषणा की थी कि संसद को भंग करने के बाद जल्द से जल्द अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। शहाबुद्दीन ने सोमवार देर रात टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का भी आदेश दिया है, जो कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से घर में नजरबंद हैं। नाहिद ने राष्ट्रपति से डॉ. यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने का आग्रह किया।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनापाकिस्तानIslamic State
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?