लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश : समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता की हत्या मामले में पूर्व मेजर सहित छह को मौत की सजा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:57 IST

Open in App

बांग्लादेश की आतंकवाद रोधी अधिकरण ने वर्ष 2016 में समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता और उसके दोस्त की नृशंस हत्या के मामले में सेना के भगोड़े पूर्व मेजर और पांच इस्लामिक चरमपंथियों को मंगलवार को मौत की सजा सुनाई। आतंकवाद रोधी विशेष अधिकरण के न्यायाधीश मोहम्मद मुजीबुर रहमान ने फैसले में कहा, ‘‘उन्हें (दोषियों को)उनकी मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए।’’ बता दें कि चार दोषी जेल में कैद हैं जबकि अब भी दो दोषी कानून की गिरफ्त से दूर हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2016 में बांग्लादेश की पहली समलैंगिक अधिकार पत्रिका के संपादक जुल्हाज मन्नन और उनके दोस्त मुहबाब रब्बी तनोय की इस्लामिक आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। मन्नन यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) के लिए काम करते थे। ढाका स्थित अपार्टमेंट में मन्नन की हत्या देश में विदेशियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की हत्या का दौर का हिस्सा था। न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि वह मौत की सजा दे रहे हैं क्योंकि इन्होंने एलजीबीटी (समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर) कार्यकर्ता और उसके मित्र की हत्या कर जो जघन्य अपराध किया है उसके बाद दया की सभावना नहीं बचती। अदालत ने इसके साथ ही आठ आरोपियों में दो को बरी कर दिया जिन्हें शुरुआत में अभियोजित किया गया था जबकि चार दोषियों को प्रगतिशील लेखक और प्रकाशक फैसल अरफिन दीपन की वर्ष 2015 में हुई हत्या के एक अन्य मामले में भी मौत की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मौत की सजा पाए दोषी प्रतिबंधित स्थानीय आतंकवादी समूह अंसार-अल-इस्लाम के सदस्य हैं। अंसार-अल -इस्लाम भारतीय उप महाद्वीप में खुद को अलकायदा से सबद्ध बताता है। संगठन की शस्त्र इकाई का नेतृत्व सेना से बर्खास्त मेजर जियाउल हक करता है। हालांकि, बांग्लादेश का कहना है कि उसके देश में किसी विदेशी आतंकवादी संगठन की मौजूदगी नहीं है और चरमपंथी संगठन घरेलू स्तर पर ही बने हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा