लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिंदुओं को दुर्गा पूजा मनाने की इजाजत नहीं, लगाया गया जजिया कर, कई स्थानों पर तोड़ी गईं मूर्तियां

By रुस्तम राणा | Updated: October 3, 2024 17:46 IST

बांग्लादेश के कोमिला जिले में एक नवनिर्मित दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मंदिर के दानपात्र को लूट लिया गया। नरैल जिले में, इस्लामवादियों ने दो दिन पहले मीरापारा में एक दुर्गा मंदिर पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदुओं को दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया हैखराब सुरक्षा व्यवस्था और धमकियों का हवाला देते हुए अंतरिम सरकार ने पूरे देश में नहीं दी इजाजतयह निर्देश देश भर में कई जगहों से दुर्गा प्रतिमा के तोड़फोड़ की खबरों के बीच आया है

ढाका:बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और मुस्लिम निकायों ने खराब सुरक्षा व्यवस्था और धमकियों का हवाला देते हुए पूरे देश में हिंदुओं को दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पूजा समितियों को नमाज के दौरान शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। यह निर्देश देश भर में कई जगहों से दुर्गा प्रतिमा के तोड़फोड़ की खबरों के बीच आया है। किशोरगंज के बत्रीश गोपीनाथ जीउर अखाड़े में गुरुवार की सुबह देवी की एक नई मूर्ति को तोड़ दिया गया।

बांग्लादेश के कोमिला जिले में एक नवनिर्मित दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मंदिर के दानपात्र को लूट लिया गया। नरैल जिले में, इस्लामवादियों ने दो दिन पहले मीरापारा में एक दुर्गा मंदिर पर हमला किया। इस बीच, शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि पूजा समिति को 9 अक्टूबर से दुर्गा पूजा से पहले लिखित संचार के माध्यम से प्रत्येक को ‘जजिया’ कर (गैर-मुस्लिमों द्वारा मुस्लिम शासकों को सुरक्षा और अपने धर्म का पालन करने के अधिकार के बदले में दिया जाने वाला कर) के रूप में 5 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है। 

सूत्रों ने बताया कि करों के कारण बड़ी संख्या में समितियों ने पहले से पूजा आयोजन करने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब देश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को एक बड़े कूटनीतिक फेरबदल में पड़ोसी देश भारत के राजदूत सहित पांच दूतों को वापस बुलाने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने ब्रुसेल्स, कैनबरा, लिस्बन, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में मौजूद दूतों को राजधानी ढाका लौटने का आदेश दिया है।

टॅग्स :बांग्लादेशहिन्दू धर्मदुर्गा पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत