लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का अपहरण कर हत्या की, शव को सड़क किनारे फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2022 07:16 IST

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिर्जा को मंगलवार रात अपने परिवार और दोस्त के साथ हिल स्टेशन जियारत से क्वेटा शहर वापस जाने के दौरान जब्त कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबंदूकधारियों ने जियारत-क्वेटा रोड को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों की तलाशी ली और अधिकारी को अगवा कर लिएपाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की हत्या की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नामक संगठन ने ली है अमेरिका ने इस संगठन को 2019 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था

इस्लामाबाद/कराचीः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान सूबे में सक्रिय आतंकवादियों ने सेना के एक अधिकारी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का शव गुरुवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक राजमार्ग पर मिला।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नामक संगठन ने पाकिस्तानी सेना के कर्नल लइक बेग मिर्जा की हत्या की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका ने इस संगठन को 2019 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था। कर्नल मिर्जा मंगलवार को अपने परिवार के साथ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर उत्तर पूर्व स्थित जियारत शहर से यात्रा कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें अगवा कर लिया। हालांकि, आतंकवादियों ने कर्नल मिर्जा के परिवार के सदस्यों को कोई क्षति नहीं पहुंचाई। 

अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा, करीब आधा दर्जन आतंकवादियों ने जियारत से 22 से 25 किमी दूर जियारत-क्वेटा रोड को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों की तलाशी ली। बंदूकधारी अधिकारी और उसके दोस्त को ले गए, जिसकी पहचान केवल उमर के रूप में हुई है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुरुषों के शव गुरुवार सुबह पहाड़ी हर्नई जिले में विभिन्न स्थानों से मिले।

बीएलए और अन्य अलगाववादी समूह बलूचिस्तान में वर्षों से विद्रोह कर रहे हैं। यहां चीन ने काफी निवेश किए हैं। अप्रैल में पड़ोसी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक आत्मघाती हमले में तीन चीनी शिक्षकों की मौत हो गई, जिसकी चीन ने कड़ी निंदा की। जिसकी जिम्मेदारी बीएलए ने ली थी। वहीं फरवरी में, बमों और बंदूकों से लैस विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में दो पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें सात सैनिक मारे गए और अपने ही 13 लोगों को खो दिया।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत