लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में 21 मई को होंगे चुनाव, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया ऐलान

By भाषा | Updated: April 10, 2022 10:11 IST

ऑस्ट्रेलिया में 21 मई को चुनाव होंगे। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस संबंध में घोषणा की है। मॉरिसन ने राजधानी कैनबरा में गवर्नर जनरल के साथ बातचीत के बाद चुनाव की तारीख की घोषणा की।

Open in App

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने देश में 21 मई में चुनाव कराने की घोषणा की है। यह चुनाव चीन की आर्थिक दादागीरी, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 महामारी समेत कई अन्य मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव गठबंधन चौथी बार तीन साल का कार्यकाल हासिल करने की कोशिशों में जुटा है। 2019 में हुए पिछले चुनाव में मॉरिसन ने अपने नेतृत्व वाले गठबंघन को मामूली अंतर से जीत दिलाई थी। हालांकि, चनाव पूर्व सर्वेक्षणों में विपक्षी दल ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी को लगातार आगे बताया जा रहा था।

चुनाव में कांटे की टक्कर का अनुमान

लिबरल पार्टी की अगुवाई वाला गठबंधन इस बार भी ज्यादातर सर्वेक्षणों में पीछे चल रहा है, लेकिन कई विश्लेषकों ने चुनाव में कांटे की टक्कर होने का अनुमान जताया है। पिछली बार जब चुनाव हुआ था, तब ऑस्ट्रेलिया भीषण गर्मी और सूखे का सामना कर रहा था। वह साल ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणपूर्वी जंगलों में लगी भीषण आग के साथ खत्म हुआ था, जिसमें कम से कम 33 लोगों की झुलसने, जबकि 400 से अधिक लोगों की धुएं के कारण मौत हो गई थी।

उस समय मॉरिसन की हवाई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की काफी आलोचना की हुई थी, क्योंकि उनका गृह नगर सिडनी जहरीले धुएं की गिरफ्त में था। लोगों के आक्रोश के बाद वह बीच में ही छुट्टियों से लौट आए थे।

चुनाव में कार्बन उत्सर्जन, चीन सहित कई और मुद्दे भी

नवंबर 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय न करने को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।

ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी ने 2030 तक उत्सर्जन में 43 प्रतिशत तक की कमी लाने का भरोसा दिलाया है। ऑस्ट्रेलिया शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदियां लगाकर कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा था, लेकिन उसके लिए अधिक संक्रामक डेल्टा और ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकना काफी मुश्किल साबित हुआ।

विपक्ष ने ऑस्ट्रेलिया में कोविड टीकाकरण की धीमी रफ्तार को लेकर भी सरकार को घेरा है। चुनावों में चीन के साथ व्यापार संबंध का मुद्दा भी छाया रह सकता है। चीन ने हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई औपचारिक और अनौपचारिक व्यापार प्रतिबंध लगाए हैं।

टॅग्स :Scott MorrisonAustralia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत