लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में विमान को हाईजैक करने की कोशिश नाकाम, इमरजैंसी लैंडिंग के बाद बंदूकधारी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 24, 2019 20:39 IST

बांग्लादेश की मीडिया के मुताबिक, विमान संख्या BG 147 में एक शख्स हथियार लेकर घुसा था। शक्स ने क्रू मैंबर की तरफ बंदूक तान दी और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा।

Open in App

बांग्लादेश से दुबई जा रहे एक विमान को रविवार शाम हाईजैक करने की कोशिश की गई। लेकिन इस कोशिश को नाकाम कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका से दुबई जा रहे एक विमान को चत्तोग्राम के शाह अमानत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाईजैक करने की कोशिश की गई थी। यह विमान बैंग्लादेश एयरलाइंस का है।

बांग्लादेश की मीडिया के मुताबिक, विमान संख्या BG 147 में एक शख्स हथियार लेकर घुसा था। शक्स ने क्रू मैंबर की तरफ बंदूक तान दी और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा।

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार दिया गया था लेकिन क्रू मैंबर को हाईजैकर उतरने नहीं दिया था । क्रू मैंबर हाईजैकर के कब्जे में था। इन यात्रियों में एक सांसद भी थे। चिटगांव एरपोर्ट को बंद कर दिया गया था और विमान को चारों तरफ से कमांडो ने घेर लिया था।

पायलट ने कंट्रोल रूम को प्लेन हाईजैक होने की सूचना दी थी। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस विमान में 142 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित हाईजैकर्स बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से बात करने की मांग कर रहे थे। लेकिन इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा