लाइव न्यूज़ :

Japan: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला, भाषण के दौरान हुआ जबरदस्त विस्फोट, घटना का वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: April 15, 2023 10:04 IST

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में विस्फोट की आवाज सुनाई दे रही है साथ ही लोगों को वहां से भागते हुए भी देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला हुआ है। एक भाषण के दौरान उन पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके भाषण के दौरान एक पाइप जैसी चीज फेंकी गई थी।

टोक्यो: जापान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) एक सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान वहां एक जोरदार बलास्ट हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस धमाके में  प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को कोई चोट नहीं आई है और वे सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि  प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी जिसमें से धमाका हुआ है। 

ऐसे में इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। इस शख्स को पश्चिमी जापान के वाकायामा के एक बंदरगाह से हिरासत में लिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों के बीच एक ब्लास्ट को सुनते हुए देखा जा सकता है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह देखा गया है कि वाकायामा में कुछ लोग खड़े थे तभी एक धमाके की आवाज सुनाई देती है और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल जाती है। ऐसे में घटनास्थल पर जमा हुए लोग और मीडियाकर्मी को वहां से भागते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि जहां पर धमाका हुआ है वहां पर प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी मौजूद थे। घटनास्थल पर ब्लास्ट के बाद धुंआ-धुंआ भी हो गया है, ऐसी जानकारी दी गई है। 

यही नहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वालों द्वारा किसी को जमीन पर लेटाकर उसे पकड़ते हुए देखा गया है। इस बीच वहां मौजूद लोगों को हल्ला करते हुए वहां से भागते हुए भी देखा गया है। 

एक व्यक्ति को लिया गया है हिरासत में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को कवर कर लिया गया है। वहीं इस मामले में द जापान टाइम्स ने बताया कि वाकायामा में यह घटना तब घटी है जब प्रधानमंत्री अपना भाषण शुरू करने वाले थे। हालांकि घटना की कोई तत्काल आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है और स्थानीय पुलिस ने भी इस पर कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है। 

वहीं नेशनल ब्रॉडकास्टर एनएचके द्वारा एक फुटेज भी जारी किया गया है जिसमें भीड़ के बीच पुलिस द्वारा एक शख्स को पकड़ते हुए देखा गया है। बता दें इससे पहले पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। ऐसे में तब से जापान के पीएम की सुरक्षा कभी बढ़ाई गई है।  

टॅग्स :जापानवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा