लाइव न्यूज़ :

दक्षिण चीन सागर में चीन की हरकतों से आसियान देश हुए नाराज, कहा- भरोसा खत्म, तनाव बढ़ा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2018 22:40 IST

दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती मनमानी के खिलाफ आसियान देशों ने मिलकर आवाज उठाई है। विस्तारवादी और आक्रामक नीति के चलते चीन अपने पड़ोसी देशों का ही दुश्मन बन गया है।

Open in App

दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती मनमानी के खिलाफ आसियान देशों ने मिलकर आवाज उठाई है। विस्तारवादी और आक्रामक नीति के चलते चीन अपने पड़ोसी देशों का ही दुश्मन बन गया है।  जिसके चलते अब  दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में तनाव गहराने का खतरा मंडरा रहा है। इसके संकेत आसियान देशों ने दे दिए हैं,  मंगलवार को आसियान के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने इस पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा  है कि दक्षिण चीन सागर में चीन की लगातार दावेदारी से दावेदारों के बीच भरोसा खत्म हुआ है, जिस कारण से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सिंगापुर में एक दिवसीय बैठक के एक दिन बाद 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) ने चीन के खिलाफ ये बयान जारी किया है। इस बयान में साफतौर पर कही भी नाम नहीं लिया बस इशारों में चेतावनी चीन को दी गई है, जिससे साफ हो गया है कि उनके निशाने पर चीन ही है।  चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जाता रहा है, इतना ही नहीं वह छोटे टापुओं को द्वीपों में बदल रहा है और वहां सैन्य सुविधाएं और उपकरण लगा रहा है। जिस कारण से तनाव की ये स्थिति उत्पन्न हुई है।

चीन के पड़ोसी देश इसे लेकर कई बार आपत्ति जाहिर कर चुके हैं, लेकिन चीन अपनी आक्रामक और विस्तारवादी नीति से पीछे नहीं हट रहा है। वहीं, आसियान के सदस्य मलयेशिया, ब्रुनेई, फिलीपींस, वियतनाम और ताईवान भी यहां कुछ हिस्सों पर दावे जताते हैं। चीन अपनी ताकत और अन्य तरीकों के बूते अपेक्षाकृत छोटे देशों के विरोध का दबाता रहा है।  

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा