लाइव न्यूज़ :

वैश्विक सम्मेलन में तलाशे जाएंगे शरणार्थियों की मदद के नए रास्ते

By भाषा | Updated: December 15, 2019 09:38 IST

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की उप उच्चायुक्त केली क्लीमेंट्स ने कहा, ‘‘हम ऐसे दशक के अंत में हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक साल पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शरणार्थियों को मदद मुहैया कराने का न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाने के लिए एक खाके को पारित किया था। ‘वैश्विक शरणार्थी मंच’ का आधिकारिक आयोजन मंगलवार को होगा।

अपने घर से जबरन विस्थापित किए गए लोगों की संख्या विश्वभर में बढ़ने के बीच अगले सप्ताह जिनेवा में होने वाले सम्मेलन में शरणार्थियों की मदद के नए एवं ठोस मार्ग खोजने की कोशिश की जाएगी। ‘वैश्विक शरणार्थी मंच’ का आधिकारिक आयोजन मंगलवार को होगा। इससे ठीक एक साल पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शरणार्थियों को मदद मुहैया कराने का न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाने के लिए एक खाके को पारित किया था।

मंगलवार को आयोजित होने वाला कार्यक्रम अपनी तरह की पहली वैश्विक बैठक होगा जिसमें केवल विभिन्न राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री ही नहीं बल्कि कारोबार जगत के दिग्गज, मानवाधिकार कार्यकर्ता और शरणार्थी भी भाग लेंगे और अधिक कारगर सहायता मुहैया कराने के संबंध में अपने विचार साझा करेंगे।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की उप उच्चायुक्त केली क्लीमेंट्स ने कहा, ‘‘हम ऐसे दशक के अंत में हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमें लगता है कि देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और निजी क्षेत्रों को आगे आकर यह विचार करना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय शरणार्थियों की मदद के लिए कैसे बेहतर तरीके से मदद कर सकता है।’’ 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं