लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने बांग्लादेश के नौसेना, वायुसेना प्रमुखों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:20 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, आठ अप्रैल भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के वायु सेना और नौसेना प्रमुखों से मुलाकात की और आपसी हित के विषयों तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मामलों पर वार्ता की।

जनरल नरवणे ने यहां बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। वह दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच करीबी संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पांच दिन की यात्रा पर बांग्लादेश आये हैं।

नरवणे बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद के आमंत्रण पर ढाका पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश की यात्रा की थी।

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्विटर पर बताया कि जनरल नरवणे ने बांग्लादेशी नौसेना के प्रमुख एडमिरल एम शाहीन इकबाल से मुलाकात की तथा विभिन्न आपसी हित के विषयों पर उनसे चर्चा की।

एडमिरल इकबाल से बातचीत के बाद भारतीय सेना प्रमुख ने देश की वायु सेना के कार्यवाहक प्रमुख से मुलाकात की।

एडीजी पीआई ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जनरल नरवणे ने एयर वाइस मार्शल एम अबुल बशर से मुलाकात की जो बांग्लादेश की वायु सेना के कार्यवाहक प्रमुख भी हैं। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों पर चर्चा की।’’

अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल नरवणे ने पांच दिन की अपनी यात्रा के पहले दिन आज शिखा अनिर्बान पर मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।’’

सेनाकुंज में उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

भारतीय सेना प्रमुख संयुक्त राष्ट्र शांति सहयोग परिचालन पर एक सेमिनार में अपने अनुभव साझा करेंगे।

वह संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में चार से 12 अप्रैल तक चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास शांति अग्रसेना के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

जनरल नरवणे 11 अप्रैल को बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमीन से मुलाकात करेंगे।

सेना प्रमुख धनमोंडी में मुजीबुर रहमान स्मारक संग्रहालय का दौरा भी कर सकते हैं जहां वह बांग्लादेश के राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देंगे।

बांग्लादेश इस साल देश के स्वतंत्र होने की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब