लाइव न्यूज़ :

एपी की शीर्ष संपादक ने इमारत पर इजराइली हमले की जांच का आह्वान किया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 10:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 मई (एपी) ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की शीर्ष संपादक ने गाजा सिटी में इजराइली हमले में मीडिया संस्थानों के दफ्तरों वाली इमारत को निशाना बनाए जाने और उसे ध्वस्त किए जाने की घटना की स्वतंत्र जांच का आह्वान करते हुए कहा है कि लोग हकीकत जानना चाहते हैं।

गाजा सिटी की इस बहुमंजिला इमारत में एपी, अल-जजीरा और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय थे।

मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के कार्यालय वाली इमारत पर इजराइल की बमबारी की जांच का अनुरोध किया है।

एपी की कार्यकारी संपादक सैली बज्बी ने रविवार को कहा कि इजराइल की सरकार ने 12 मंजिला इमारत अल-जला टावर पर हमले को लेकर स्पष्ट सबूत मुहैया नहीं कराए हैं।

इजराइल की सेना ने एपी के पत्रकारों और इमारत में रहने वालों को एक घंटे में उसे खाली कर देने को कहा था। सेना का दावा था कि हमास का सैन्य खुफिया कार्यालय और आयुध से संबंधित कार्यालय भी इस इमारत में थे।

इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कोनरिकस ने कहा कि इजराइल अमेरिका के लिए सबूत जुटा रहा है लेकिन दो दिनों के भीतर इसे सौंपने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अभी लड़ाई चल रही है। मैं आश्वस्त हूं कि उन्हें सूचना मुहैया करायी जाएगी।’’

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल हमास की मौजूदगी को लेकर सबूत खुफिया माध्यम से साझा करेगा।

बज्बी ने कहा कि अल-जला टावर में 15 साल से एपी का कार्यालय था और कभी ऐसा संकेत नहीं मिला कि वहां पर हमास के भी कार्यालय थे। उन्होंने कहा कि तथ्य सामने आने चाहिए।

बज्बी ने कहा, ‘‘हम संघर्ष में फंसे हुए हैं। हमें संघर्ष में किसी की तरफदारी नहीं करनी है। हमने इजराइल के कई लोगों को यह कहते हुए सुना है कि उनके पास सबूत हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें सबूत साझा करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उचित होगा कि कल जो भी हुआ उसकी स्वतंत्र जांच करायी जाए।’

पेरिस स्थित ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने न्यायालय के मुख्य अभियोजक को एक पत्र में कहा है कि पिछले छह दिनों में 23 अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया संगठनों के कार्यालय ध्वस्त कर दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल