लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: रूस में तेज हुआ युद्ध विरोधी आंदोलन, तीन दिन में 3000 से अधिक गिरफ्तार, हजारों खुले खत लिख रहे लोग

By विशाल कुमार | Updated: February 27, 2022 14:39 IST

रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा करने वाले खुले खतों की भी बाढ़ आ गई है। शनिवार को 6000 से अधिक चिकित्साकर्मियों, 3400 से अधिक आर्किटेक्ट और इंजीनियरों और 500 से अधिक शिक्षकों ने ऐसे खुले खत लिखे। गुरुवार से ही पत्रकार, निगमकर्मी, सांस्कृतिक कलाकार और अन्य पेशेवर भी ऐसे खत लिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस में सरकार के दबाव के बावजूद युद्ध विरोधी आंदोलन तेज होता जा रहा है।शनिवार को लगातार तीसरे दिन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से शुरू हो गया।34 शहरों में 460 लोगों को शनिवार को युद्ध-विरोधी विरोध प्रदर्शनों में हिरासत में लिया गया था।

मॉस्को: एक तरफ जहां हमला करने के बाद रूस की सेनाएं यूक्रेन की राजधानी कीव के पास पहुंच रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ रूस के अंदर आम लोगों में सरकार के दबाव के बावजूद युद्ध विरोधी आंदोलन तेज होता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में युद्ध विरोधी आंदोलनों में हिस्सा लेने के कारण 3000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

गुरुवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में गिरफ्तारियों के बावजूद राजधानी मॉस्को, दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग और अन्य शहरों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से शुरू हो गया।

राजनीतिक गिरफ्तारियों पर नज़र रखने वाले अधिकार समूह ओवीडी-इन्फो के अनुसार, पिछले तीन दिनों में पूरे रूस से युद्ध विरोधी प्रदर्शनों के लिए कम से कम 3,093 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 24 फरवरी को कम से कम 1,967, 25 फरवरी को 634 और 26 फरवरी को 492 लोगों को हिरासत में लिया।

बीते शनिवार को 34 शहरों में कम से कम 460 लोगों को शनिवार को युद्ध-विरोधी विरोध प्रदर्शनों में हिरासत में लिया गया था, जिसमें 200 से अधिक लोग मॉस्को में हिरासत में लिए गए।

यही नहीं, रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा करने वाले खुले खतों की भी बाढ़ आ गई है। शनिवार को 6000 से अधिक चिकित्साकर्मियों, 3400 से अधिक आर्किटेक्ट और इंजीनियरों और 500 से अधिक शिक्षकों ने ऐसे खुले खत लिखे। गुरुवार से ही पत्रकार, निगमकर्मी, सांस्कृतिक कलाकार और अन्य पेशेवर भी ऐसे खत लिख रहे हैं।

यूक्रेन पर हमले को रोकने के लिए एक ऑनलाइन याचिका गुरुवार की सुबह शुरू हुई और उस पर शनिवार शाम तक 7,80,000 से अधिक हस्ताक्षर हो गए। हाल के वर्षों में यह रूस में सबसे अधिक समर्थित ऑनलाइन याचिकाओं में से एक बन गया।

आमतौर पर रूसी सरकार की लाइन का पालन करने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के दो सांसदों ने सोशल मीडिया पर हमले के खिलाफ बात की।

हालांकि, इस बीच रूसी अधिकारियों ने देश और विदेश दोनों में आक्रमण की निंदा करने वालों के प्रति कठोर रुख अपनाया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं