लाइव न्यूज़ :

अगले महीने के अंत तक 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं कोविड-19 रोधी टीके

By भाषा | Updated: September 13, 2021 11:07 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 13 सितंबर अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके अगले महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी सामने आई है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ समाचार-पत्र में प्रकाशित एक खबर में दो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया कि पांच साल से 11 साल के बच्चों के लिए कोविड टीके अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं। यह कम उम्र के बच्चों के परिजन के लिए राहत की बात होगी क्योंकि अभी तक टीके केवल 12 साल और उससे ऊपर के बच्चों के लिए ही उपलब्ध थे।

खबर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व आयुक्त एवं फाइजर बोर्ड के सदस्य डॉ स्कॉट गोटलिब के हवाले से कहा गया कि कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की मंजूरी मिलने के लिए क्लिनिकल आंकड़ों का सावधानीपूर्वक एवं त्वरित समीक्षा की आवश्यकता होगी।

गोटलिब ने सीबीएस के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन’ में कहा कि “सबसे बेहतर स्थिति में”, फाइजर के टीके कम उम्र के बच्चों के लिए 31 अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे।

गोटलिब ने कहा, “फाइजर ने जिस तरह के आंकड़े एकत्र किए हैं, उनपर मुझे भरोसा है।”

टेक्सास चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में अंतरिम बाल रोग प्रमुख डॉ जेम्स वर्सालोविक ने कहा कि वह कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की स्वीकृति अक्टूबर तक मिलने की संभावना को लेकर गोटलिब से सहमत हैं।

खबर में उनके हवाले से कहा गया, “इन परीक्षणों को आगे ले जाने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को देखते हुए वर्सालोविक ने कहा कि वह और उनके साथी रिकॉर्ड संख्या में बच्चों में संक्रमण देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम अब भी बुरी स्थिति में हैं” और संभवत: ‘‘एक और चरम” देख सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी