लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एक और सिख व्यक्ति से मारपीट, एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा मामला

By भाषा | Updated: August 8, 2018 13:29 IST

करीब एक सप्ताह के भीतर एक समुदाय विशेष के सदस्य पर यह दूसरा हमला है जिससे देश में घृणा अपराधों की बढ़ रही घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गयी है।

Open in App

न्यूयार्क, 8 अगस्त: अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो अज्ञात व्यक्तियों ने 71 वर्षीय एक सिख व्यक्ति पर हमला किया और उन पर थूका। करीब एक सप्ताह के भीतर एक समुदाय विशेष के सदस्य पर यह दूसरा हमला है जिससे देश में घृणा अपराधों की बढ़ रही घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गयी है। एक निगरानी कैमरे में नजर आ रहा है कि साहिब सिंह नट कैलिफोर्निया के मंटेका में तड़के एक सड़क के किनारे टहल रहे हैं। उसी समय दो व्यक्ति विपरीत दिशा से उनकी तरफ आए।

दृश्य में नजर आ रहा है कि नट दोनों लोगों को देख कर रुक जाते हैं और दोनों लोग उनसे बातचीत करने लगते है। इसके बाद सिंह आगे बढ़ जाते हैं लेकिन वे लगातार उनका पीछा करते हैं और उनसे बात करते हैं। कुछ देर की नोंकझोंक के बाद काले रंग का हुड पहने एक व्यक्ति ने अचानक उनके पेट में लात मारी और बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर गिर गये और उनकी पगड़ी खुल गयी।

उन्होंने खड़ा होने और खुद का बचाव करने का प्रयास किया लेकिन व्यक्ति ने फिर से उनके पेट में लात मारी। नट सड़क पर गिर गये जिसके बाद हमला करने वाला व्यक्ति उनके पास आया और उनका चेहरा छूने लगा और उन पर थूक दिया। इसके बाद वे नट को सड़क पर पड़ा छोड़कर चले गये। कैलिफोर्निया में एक सप्ताह के भीतर एक सिख व्यक्ति पर यह दूसरा हमला है। 31 जुलाई को 50 वर्षीय सुरजीत महली पर हमला किया गया था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन