लाइव न्यूज़ :

‘सुपर 30’ के आनंद कुमार का अमेरिका में सम्मान, इस पुरस्कार से नवाजा गया

By भाषा | Updated: September 19, 2019 09:47 IST

आनंद कुमार को ‘फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस’ (एफईई) संगठन ने ‘द एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019’ पुरस्कार से नवाजा। हाल ही में कुमार पर बनी फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद कुमार को ‘फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस’ (एफईई) संगठन ने ‘द एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019’ पुरस्कार से नवाजा। हाल ही में कुमार पर बनी फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे।

आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था ‘सुपर 30’ के संस्थापक और गणित के विख्यात शिक्षक आनंद कुमार को अमेरिका में शिक्षण से जुड़े एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया कराने में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया गया। आनंद कुमार को ‘फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस’ (एफईई) संगठन ने ‘द एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019’ पुरस्कार से नवाजा।

इस संगठन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर कैलिफोर्निया के सैन जोस में आयोजित एक समारोह में कुमार को इस पुरस्कार से सप्ताहांत में नवाजा गया। आनंद ने इस कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा, ‘‘लोगों तक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की पहुंच होने से विश्व में बड़ा बदलाव आएगा क्योंकि इससे गरीबी, बेरोजगारी, जनसंख्या विस्फोट, पर्यावरण क्षरण सहित कई अन्य समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी।’’ आनंद कुमार का स्वागत लोगों ने तालियां बजाकर किया और इस समारोह में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

कुमार ने कहा, ‘‘ भारतीय अमेरिका सहित पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं और अगर वह अपने समाज को वापस कुछ देते हैं तो यह उनके लिए बेहद संतुष्टिजनक होगा और शिक्षा से ज्यादा कीमती कोई उपहार नहीं हो सकता है।’’ कुमार ने कहा कि शिक्षित दुनिया बेहतर दुनिया होगी क्योंकि उसमें समझ और करूणा ज्यादा होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा समय में खालीपन बढ़ता जा रहा है और इस खालीपन को सिर्फ शिक्षा ही भर सकती है। किसी को भी अच्छा अवसर दें तो वह अच्छा करके दिखाएगा। अंतत: अवसर ही मायने रखता है।’’ हाल ही में कुमार पर बनी फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे।

टॅग्स :सुपर 30अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत