लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच नई आफत! चीन में इंसानों में पहली बार मिला बर्ड फ्लू के वायरस का H10N3 स्ट्रेन

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2021 12:23 IST

चीन में बर्ड फ्लू वायरस के H10N3 स्ट्रेन से पहली बार इंसानों के संक्रमित होने का मामला सामने आया है। हालांकि चीन के नेशनल हेल्श कमिशन ने बताया है कि इससे ज्यादा खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में बर्ड फ्लू के लिए जिम्मेदार वायरस के H10N3 स्ट्रेन का संक्रमण मिला इंसानों में 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, चीन के जेनजियांग शहर का मामलाशख्स को इस वायरस का संक्रमण कैसे हुआ, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है

दुनिया भर में जारी कोरोना संकट के बीच चीन के एक शख्स में बर्ड फ्लू के लिए जिम्मेदार वायरस का H10N3 स्ट्रेन मिला है। ये मामला चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सू का है। चीन के नेशनल हेल्श कमिशन (एनएचसी) के अनुसार पहली बार इंसानों में H10N3 स्ट्रेन से संक्रमण का मामला सामने आया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एनएचसी ने बताया है कि जिस शख्स में ये स्ट्रेन मिला है, वो जेनजियांग शहर का रहने वाला है। उसमें बुखार और कुछ अन्य लक्षण मिलने के बाद उसे 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  

एनएचसी के मुताबिक 28 मई को उसमें H10N3 इंफ्लूएंजा वायरस मिलने की पुष्टि हुई। हालांकि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई कि शख्स को इस वायरस का संक्रमण कैसे हुआ। एनएचसी ने साथ ही बताया है कि H10N3 कम नुकसानदायक है और इसके बड़े स्तर पर फैलने का भी खतरा बहुत कम है।

इस बीच जिस शख्स में संक्रमण पाया गया, उसकी हालत स्थिर है और अस्पताल से उसे जल्द डिस्चार्ज किया जाएगा। साथ ही संक्रमित होने के बाद जिन लोगों से वह संपर्क में आया था, उनमें ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

दरअसल, चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा के कई अलग-अलग प्रकार मौजूद हैं और कुछ छिटपुट रूप से लोगों को संक्रमित करते रहे हैं। ऐसा खास तौर पर उन लोगों के साथ होता है जो मुर्गी पालन का काम करते हैं। साल 2016-2017 के दौरान H7N9 स्ट्रेन से लगभग 300 लोगों की मौत के बाद से बर्ड फ्लू के मानव में संक्रमण की कोई बड़ी संख्या सामने नहीं आई है।

एनएचसी के मुताबिक इससे पहले वैश्विक स्तर पर H10N3 स्ट्रेन के मानव में संक्रमण का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया था।

टॅग्स :चीनबर्ड फ्लू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?