लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण के आरोपों से घिरे अमेरिका के सदर्न बैपटिस्ट चर्च, 700 से ज्यादा पीड़िताओं का खुलासा

By भाषा | Updated: February 13, 2019 14:25 IST

टेक्सास के दो समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 380 चर्च नेताओं और स्वयंसेवकों ने यौन शोषण के आरोपों का सामना किया। इनमें से ज्यादातर अपराध तीन साल तक के बच्चों के साथ हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1998 से लेकर अब तक सैकड़ों दोषियों और 700 से अधिक पीड़िताओं का खुलासा किया गया है।करीब 380 चर्च नेताओं और स्वयंसेवकों ने यौन शोषण के आरोपों का सामना किया। इनमें से ज्यादातर अपराध तीन साल तक के बच्चों के साथ हुआ।

शिकागो, 13 फरवरीःअमेरिका का सबसे बड़ा प्रोटेस्टेंट संप्रदाय सदर्न बैपटिस्ट कन्वेंशन यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहा है। एक रिपोर्ट में साल 1998 से लेकर अब तक सैकड़ों दोषियों और 700 से अधिक पीड़िताओं का खुलासा किया गया है। टेक्सास के दो समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 380 चर्च नेताओं और स्वयंसेवकों ने यौन शोषण के आरोपों का सामना किया। इनमें से ज्यादातर अपराध तीन साल तक के बच्चों के साथ हुआ।

अखबार ने कहा कि कुछ आरोपी अब भी साउदर्न बैपटिस्ट चर्चों में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के जवाब में चर्च के अधिकारियों ने माना कि पीड़ितों की संख्या ज्यादा हो सकती है और उन्होंने पीड़ितों से आगे आने का अनुरोध किया। इन खुलासों से संप्रदाय की छवि को काफी खतरा है। इस संप्रदाय के करीब 47,000 चर्च हैं और 1.5 करोड़ सदस्य हैं। कैथोलिक चर्च भी इसी तरह के खुलासों का सामना कर रहा है।

कन्वेंशन की कार्यकारी समिति के प्रवक्ता रोजर ओल्डहैम ने कहा कि साउदर्न बैपटिस्ट संगठन की ओर से व्यापक प्रतिक्रिया अगले सप्ताह आ सकती है जब अध्यक्ष जे डी ग्रीअर यौन शोषण अध्ययन पर जानकारी देंगे जो उन्होंने पिछली गर्मियों में किया था। वेटिकन के विपरीत साउदर्न बैप्टिस्ट कन्वेंशन चर्चों को स्वायत्तता से चलाने की अनुमति देता है और अपने मंत्रियों को नियुक्त करता है जिन्हें ब्रह्मचारी होने और कर्मचारियों की नियुक्ति करने की जरुरत नहीं होती।

मूरे ने कहा, ‘‘संप्रदाय में प्रत्येक धर्मसंघ अपना कामकाज खुद चलाता है। कोई बिशप नहीं होता। कोई निरीक्षक नहीं होता। लेकिन कोई भी चर्च की स्वायत्तता को आड़ नहीं बना सकता।’’ रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दशकों में कम से कम 35 मामलों में आरोपी एक चर्च छोड़कर दूसरे में काम करने लग गया। कुछ मामलों में धर्मसंघ को यौन शोषण के बारे में पता था। गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस ने पिछले सप्ताह स्वीकार किया था कि पादरियों और बिशप ने नन्स का भी यौन शोषण किया।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी