लाइव न्यूज़ :

रैनसमवेयर हमले के बाद अमेरिका की बड़ी पाइपलाइन का परिचालन रुका

By भाषा | Updated: May 10, 2021 01:01 IST

Open in App

न्यूयार्क, नौ मई (एपी) रैनसमवेयर हमले के बाद पूरे ईस्ट कोस्ट में ईंधन का परिवहन करने वाली अमेरिका की पाइपलाइन कंपनी ने अपना परिचालन रोक दिया है।

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि सरकार आपूर्ति संबंधी संभावित समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उपायों पर काम कर रही है और कई तरह के कदम उठाने की योजना बना रही है।

वाणिज्य मंत्री गीना रेमोंडो ने कहा कि इस तरह की घटना कारोबार के लिए बहुत चिंताजनक है और वह साइबर हमले की समस्या से निपटने के लिए गृह सुरक्षा मंत्री के साथ मिलकर काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को मामले से अवगत कराया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हमले से गैसोलिन की आपूर्ति और कीमतों पर प्रभाव पड़ने की आशंका तब तक कम है, जब तक कि इसके कारण पाइपलाइन को बहुत लंबे समय तक बंद न रखना पड़े।

रैनसमवेयर हमला ऐसा मालवेयर (दुर्भावना से बनाया गया सॉफ्टवेयर) होता है जो किसी कंप्यूटर सिस्टम को ब्लॉक कर देता है और उसका डेटा वापस करने या कंप्यूटर को फिर से खोल सकने के लिए फिरौती की मांग करता है। आपराधिक हैकर ऐसे साइबर हमलों को अंजाम देते हैं।

कोलोनियल पाइपलाइन कंपनी ने यह नहीं बताया कि किस चीज की मांग की गई और किसने मांग की है।

कंपनी पर हुआ यह हमला अहम ढांचों के बेहद नुकसानदेह साबित होने वाले साइबर हमलों की चपेट में आने की संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह प्रशासन के लिए नयी चुनौती लेकर आया है जो कुछ महीने पहले हुए हैकिंग संबंधी बड़े हमलों से अब भी निपट ही रहा है। इसमें सरकारी एजेंसियों और कॉर्पोरेशन में बड़े पैमाने पर किया गया अतिक्रमण शामिल है जिसके लिए अमेरिका ने पिछले महीने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब