लाइव न्यूज़ :

वीडियो: एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में मंच से लड़खड़ाकर गिरे जो बाइडन, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं, जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

By आजाद खान | Updated: June 2, 2023 08:52 IST

इस घटना के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ठीक है। इससे पहले वे इसी साल फरवरी में विमान पर चढ़ते समय गिर गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बार फिर से लड़खड़ाते हुए देखा गया है। वे यूएस एयर फोर्स के ग्रेजुएशन समारोह के दौरान मंच पर ही खुद को संभाल नहीं पाए थे। ऐसे में वे गिर गए थे जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने उठाया और फिर वे अपनी सीट पर गए थे।

वॉशिंगटन डीसी: गुरुवार को कोलोराडो में अमेरिकी वायुसेना अकादमी के उपाधिग्रहण समारोह के दौरान एक फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को लड़खड़ाते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि समारोह के दौरान जो बाइडन प्रमाण पत्र देने के बाद आगे जाते है और वे खुद को संभाल नहीं पाते है और जमीन पर गिर जाते है। 

इस बीच वहां मौजूद अन्य लोग जो बाइडन को उठाते हैं और वे भी खुद को संभालते हैं और फिर वे अपनी सीट पर वापस चले जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति जो बाइडन इस तरीके से लड़खड़ाए हैं, इससे पहले भी उन्हें इसी तरीके से गिरते हुए देखा गया है। पुरानी घटनाओं के भी कई वीडियो वायरल हुए थे। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला कि जो बाइडन एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में हिस्सा ले रहे हैं और इस दौरान वे कैडेट्स को बधाई और प्रमाण पत्र दे रहे हैं। इसके बाद जैसे ही वे वहां से चलते है वे वहां लड़खड़ा जाते है और जमीन पर गिर जाते हैं। बताया जा रहा है कि वहां रेत से भरा हुआ बैग था जिसमें वे लड़ गए थे और खुद को संभाल नहीं पाए थे। 

इसके बाद वहां मौजूद वायु सेना के एक अधिकारी और यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों ने जो बाइडन को पकड़ा और उन्हें उठाया है। घटना के बाद राष्ट्रपति को एक ओर इशारा करते हुए देखा गया है। यह संभावना ही जताई जा रही है कि जो बाइडन स्टेज पर पड़े रेत से भरे  एक बैग के तरफ इशारा किया है और शायद यह बताया हो कि वे इसके कारण ही गिरे हैं। 

जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

इस पर बोलते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस घटना के बाद राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक है और वे खुद को उस वक्त संभाल नहीं पाए थे जब वे पोडियम से वापस जा रहे थे। बता दें कि इस समारोह में जो बाइडन ने अकादमी के स्नातकों को संबोधित किया और सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और प्रमाण पत्र भी बांटे थे। 

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं हुई है कि अमेरिकी राष्ट्रपित खुद को संभाल न पाएं हो और गिर गए हो। इससे पहले इसी साल फरवरी में विमान के सीढ़ियों पर चढ़ते हुए जो बाइडन लड़खड़ा गए थे और वे गिर गए थे। इसके बाद वे खुद को संभालते हुए वहां से उठे थे और फिर विमान में सवार हुए थे।  

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!