लाइव न्यूज़ :

हवाना को छोड़कर क्यूबा के सभी शहरों के लिए अमेरिकी उड़ान पर लगेगा प्रतिबंध

By भाषा | Updated: October 26, 2019 09:04 IST

ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिकी कानून के तहत क्यूबा में पर्यटन पर लगाई रोक के चलते यह प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन हवाना को छोड़कर क्यूबा के सभी शहरों के लिए अमेरिकी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने यह जानकारी दी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्यूबा के साथ रिश्तों को आसान बनाने की पहल की थी, ऐसे में यह फैसला पीछे हटने जैसा कदम होगा।

उन्होंने बताया कि कि परिवहन विभाग मध्य क्यूबा में सेंटा क्लारा के साथ पूर्वी हिस्सों के कुछ शहरों में दिसंबर से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करेगा। हवाना के लिए अमेरिकी उड़ानें जारी रहेंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिकी कानून के तहत क्यूबा में पर्यटन पर लगाई रोक के चलते यह प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

पर्यटन के लिए यहां से उड़ान भरने वालों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। क्यूबाई मूल के कई अमेरिकी सड़क मार्ग से हवाना से दूर स्थित शहरों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाक्यूबा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत