लाइव न्यूज़ :

उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 10 हजार एकड़ में फैली, दमकल विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 18:33 IST

इससे पहले 12 अक्टूबर को दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगल में हवा से फैलती जा रही आग ने भीषण रूप ले लिया था जिसकी वजह से 1,00,000 लोगों को वहां से निकलना पड़ा।

Open in App

उत्तरी कैलिफोर्निया के एक जंगल में भीषण आग लग गई है। तेज हवा से फैलती जा रही आग ने भीषण रूप ले लिया। वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक आग सेन फ्रांसिस्को के 75 मील उत्तर में सोनोमा काउंटी के एक गेसेरविले करीब लगी है। आग धीरे-धीर शहर की तरफ बढ़ रहा है।  

रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन के अनुसार आग 10,000 एकड़ तक फैल चुका है। विभाग ने आग से प्रभावित क्षेत्रों मे रेड फ्लैग की चेतावनी जारी कर दी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार (23 अक्टूबर) आग रात करीब 9:25 बजे लगी। सोनोमा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने आधी रात के बाद क्षेत्र को छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। 

इससे पहले 12 अक्टूबर को दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगल में हवा से फैलती जा रही आग ने भीषण रूप ले लिया था जिसकी वजह से 1,00,000 लोगों को वहां से निकलना पड़ा। आग में दर्जनों घर नष्ट हो गये। अधिकारियों ने आगाह किया है कि आग बुझाने में कई दिन लग सकते हैं। 

दमकल अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शाम तक, जंगल की आग और भयावह हो गई और सैन फर्नांडो वैली में 7,542 एकड़ तक फैली। उन्होंने बताया कि आग की वजह से कम-से-कम 31 घर नष्ट हो गये। 

टॅग्स :अमेरिकाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो