लाइव न्यूज़ :

रूस को अमेरिका की चेतावनी, यूक्रेन पर हमले से बचने की सलाह दी, कहा- संघर्ष के बजाय कूटनीतिक मार्ग अपनाए

By विशाल कुमार | Updated: January 29, 2022 13:53 IST

रूस ने यूक्रेन की सीमा के निकट 1,00,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, जिससे इस क्षेत्र में युद्ध की आशंका तेज हो गई है। रूस ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि वह यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है। लेकिन अमेरिका का मानना है कि रूस हमले की तैयारी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने पुतिन से संघर्ष के बजाय कूटनीतिक मार्ग अपनाने की अपील की। यूक्रेन की सीमा के निकट बड़ी संख्या में रूसी बलों को तैनात किया जा चुका है।रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस युद्ध शुरू नहीं करना चाहता।

वाशिंगटन:यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंकाओं को देखते हुए बीते शुक्रवार को अमेरिका ने रूस से एक बार फिर से तनाव कम करने की अपील की। शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने पुतिन से संघर्ष के बजाय कूटनीतिक मार्ग अपनाने की अपील की। 

यूक्रेन मसले को लेकर शुक्रवार को रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ’ के आर्मी जनरल़़ मार्क मिले ने पेंटागन में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

ऑस्टिन ने पुतिन से तनाव कम करने की अपील करते हुए कहा कि यूक्रेन की सीमा के निकट बड़ी संख्या में रूसी बलों को तैनात किया जा चुका है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास अब कई सैन्य विकल्प हैं।

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘हम यह नहीं मानते कि राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ इन बलों का इस्तेमाल करने का अंतिम निर्णय ले लिया है, लेकिन उनके पास स्पष्ट रूप से ऐसा करने की क्षमता है।’’

संवाददाता सम्मेलन में ऑस्टिन के साथ मौजूद ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ’ के आर्मी जनरल़़ मार्क मिले ने यूक्रेन के निकट तैनात रूस की सेना की गंभीर तस्वीर पेश करते हुए कहा कि केवल जमीन, वायु और जल क्षेत्र में ही बलों को तैनात नहीं किया गया है, बल्कि रूस के पास साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की क्षमताएं भी है और उसके पास विशेष अभियान बल भी हैं। 

मिले ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में यूक्रेन की सीमा के निकट रूसी बलों की तैनाती नहीं देखी। उन्होंने पुतिन ने संघर्ष के बजाय कूटनीतिक मार्ग अपनाने की अपील की।

रूस युद्ध शुरू नहीं करना चाहता: रूस के विदेश मंत्री

इस बीच, मॉस्को में रूस सरकार ने बताया कि पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से कहा कि पश्चिमी देशों ने रूस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर गौर नहीं किया। 

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस युद्ध शुरू नहीं करना चाहता, लेकिन वह पश्चिमी देशों को उसके सुरक्षा हितों को रौंदने नहीं देगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति को आगाह किया था कि इस बात की ‘‘स्पष्ट आशंका’’ है कि रूस फरवरी में उनके देश (यूक्रेन) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

युद्ध के हालात क्यों बन रहे हैं?

रूस ने यूक्रेन की सीमा के निकट 1,00,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, जिससे इस क्षेत्र में युद्ध की आशंका तेज हो गई है। रूस ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि वह यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है, लेकिन अमेरिका और उसके नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सहयोगियों का मानना है कि रूस युद्ध की ओर बढ़ रहा है तथा इसके लिए तैयारी कर रहा है। इस युद्धग्रस्त क्षेत्र में 2014 से ही रूस समर्थक अलगाववादी लड़ाकों से लड़ाई जारी है।

रूस की मुख्य मांगों में नाटो में यूक्रेन को शामिल नहीं करना और क्षेत्र से ऐसे हथियारों को हटाना शामिल है, जिससे रूस को खतरा हो सकता है। अमेरिका और नाटो रूस की मुख्य मांगों को दृढ़ता से खारिज कर चुके हैं। हालांकि तनाव कम करने के लिए अमेरिका ने उन मुद्दों को रेखांकित किया है जिन पर वार्ता की जा सकती है। 

अब, रूस के राष्ट्रपति पुतिन इन प्रस्तावों पर फैसला करेंगे और इससे यह तय होगा कि यूक्रेन पर हमला होगा या नहीं। इस बीच, क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने कहा है कि अमेरिका और नाटो की प्रतिक्रिया के बाद ‘‘उम्मीद की बहुत कम गुंजाइश बचती है।’

टॅग्स :यूक्रेनरूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं