लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बैरियर से टकराया ट्रक, चालक हिरासत में

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2023 10:22 IST

अमेरिका के व्हाइट हाउस में सोमवार को बैरीकेड के एक वाहन टकरा गया। वाहन के टकराने के बाद सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया और फौरन आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस के पास सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है व्हाइट हाउस के पास बैरीकेड से ट्रक टकरा गयाइस हादसे के बाद सुरक्षा बलों ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया

वाशिंगटन: अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास सटे सुरक्षा घेरे के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक के टकराने की सूचना मिली। बताया जा रहा कि सुरक्षा बैरियर से ट्रक के टकरा जाने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसके बाद ट्रक चालक को मौके से सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। व्हाइट हाउस की ओर से एक अधिकारी ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि घटना सोमवार की है।

हादसा लगभग रात 10 बजे हुआ। इस हादसे के बाद इलाके में फौरन रास्तों को बंद कर दिया गया और सड़के और पैदल चलने वालों के लिए रास्ते बंद कर उसे खाली करा लिया गया।

चूंकि हादसा व्हाइट हाउस के पास हुआ इसलिए इसकी जांच गंभीरता से की जा रही है और एहतियात के तौर पर रास्तों को बंद कर दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

हालांकि, जांच टीमें इस मामले में जांच कर रही है। वहीं, आरोपी चालक को लेकर उससे भी पूछताछ की जा रही है कि ये हादसा आखिर उससे कैसे हुआ। 

हादसे की जानकारी देते हुए यूएस सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथोनी ने ट्वीट कर कहा कि किसी भी सीक्रेट सर्विस या व्हाइट हाउस के कर्मियों को चोट नहीं आई है और दुर्घटना के कारण और तरीकों की जांच जारी है। 

इस बीच, जांच कर रही सीक्रेट सर्विस की टीम ने आस-पास के होटल को खाली करा लिया है। जिसमें हे एडम्स होटल भी शामिल है। एहतियात के तौर पर इन होटलों को खाली कराया गया है। 

टॅग्स :White Houseअमेरिकासड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."