लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत को बताया अपना वैश्विक रणनीतिक साझेदार, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा में रूस-चीन पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: February 28, 2023 09:15 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत हमारा वैश्विक रणनीतिक साझेदार है। भारत के साथ हमारे व्‍यापक व गहरे संबंध हैं। द्विपक्षीय संबंधों और जी-20 से इतर बहुपक्षीय संबंधों को लेकर भी कई फैसले किए जाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।ब्लिंकन क्वाड (चतुष्पक्षीय संवाद समूह) मंत्रिस्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि भारत और अमेरिका के कई महत्वपूर्ण हित और कई महत्वपूर्ण मूल्य साझा करते हैं। 

वाशिंगटः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने सोमवार को कहा कि भारत, अमेरिका का एक वैश्विक रणनीतिक साझेदार है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक समेत कई प्रमुख सम्मेलनों में शामिल होने के लिए भारत के लिए रवाना हो गए हैं। ब्लिंकन क्वाड (चतुष्पक्षीय संवाद समूह) मंत्रिस्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ‘क्वाड’ में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत हमारा वैश्विक रणनीतिक साझेदार है। भारत के साथ हमारे व्‍यापक व गहरे संबंध हैं। द्विपक्षीय संबंधों और जी-20 से इतर बहुपक्षीय संबंधों को लेकर भी कई फैसले किए जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ एक मुक्त तथा खुले हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण को साझा करते हैं और क्वाड के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय समूहों के संदर्भ में भारत द्विपक्षीय रूप से हमारा एक प्रमुख भागीदार है। हमने कुछ साझेदारियों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया है जिसमें भारत की अहम भूमिका है।’’

प्राइस ने कहा, ‘‘ हमने हाल में ‘आई2यू2’ के बारे में काफी बात की है, एक नयी साझेदारी जिसमें भारत, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका शामिल है। इसलिए कई एजेंडे हैं और मंत्री के वहां यात्रा करने पर आपको उनके बारे में सुनने को मिलेगा।’’ भारत, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के अलावा ‘आई2यू2’ में इजराइल भी शामिल है। कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की अपनी यात्रा के बाद ब्लिंकन तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए नयी दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी द्विपक्षीय बैठकों के दौरान, रूस और चीन दोनों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

प्राइस ने कहा, ‘‘आपने भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुत दृढ़ता से सुना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। दुनिया भर में कई देश हैं, खासकर रूस जो नियम-आधारित आदेश, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों, यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के सिद्धांतों को चुनौती दे रहे हैं। हम अपने भारतीय भागीदारों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करना जारी रखेंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि जी20 और उससे जुड़े कार्यक्रमों के एजेंडे में यह शामिल होंगे।’’ प्राइस ने कहा कि भारत और अमेरिका के कई महत्वपूर्ण हित और कई महत्वपूर्ण मूल्य साझा करते हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाNed Priceजी20
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत