लाइव न्यूज़ :

काबुल से लोगों की निकासी की प्रक्रिया तेज करने में संघर्ष कर रहा अमेरिका

By भाषा | Updated: August 20, 2021 11:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 अगस्त (एपी) अमेरिका को बृहस्पतिवार को काबुल हवाई अड्डे से अमेरिकी और अफगान नागरिकों की निकासी की प्रक्रिया तेज करने में संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान उसने सशस्त्र तालिबानी चौकियों से लेकर कागजी कामकाज जैसी समस्याओं का सामना किया। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की समयसीमा करीब आ रही है, लेकिन अब भी हजारों लोग अराजकता की स्थिति का सामना कर रहे अफगानिस्तान में फंसे हैं।ऐसे सैंकड़ों अफगान हवाई अड्डे के बाहर जमा हो गए हैं, जिनके पास न तो कागजात हैं और न ही देश से बाहर जाने की अनुमति। जिन लोगों के पास कागजात हैं, उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि तालिबान के लड़ाके दस्तावेज पढ़ नहीं पा रहे हैं।अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि बृहस्पतिवार को 6 हजार लोगों को देश से निकलने की अनुमति मिल गई है। इससे उन लोगों के बीच उम्मीद जगी है, जो देश छोड़ना चाहते हैं। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किरबी ने कहा कि यह हालिया दिनों में भारी वृद्धि होगी। बीते दो दिन से दो-दो हजार लोग ही देश से बाहर निकल पा रहे हैं। किरबी ने कहा कि सेना के पास प्रतिदिन पांच से नौ हजार लोगों की निकासी के लिये विमान उपलब्ध हैं। किरबी ने पत्रकारों से कहा कि विमानों की कमी नहीं है। इस प्रक्रिया को तेज करने के प्रयास जारी हैं। इसमें विदेश विभाग के राजयनिक अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे पर पहुंच चुके अमेरिकी और अफगान नागरिकों के कागजात के सत्यापन को तेज करने का प्रयास शामिल है। इसके अलावा अतिरिक्त प्रवेश द्वार खोल दिये गए हैं। निकासी की प्रक्रिया फिलहाल जिस गति से चल रही है, उससे 31 अगस्त तक सभी सत्यापित अमेरिकी और अफगान नागरिकों को निकालने का काम पूरा होना मुश्किल होगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा था कि यदि अगस्त की समयसीमा समाप्त भी हो जाए, तब भी वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अमेरिकी वहां न रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत