लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः फ्लोरिडा के स्टोर में भारी गोलीबारी, श्वेत हमलावर ने अश्वेत लोगों पर बरसाई गोलियां, 3 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2023 10:01 IST

इससे पहले 2022 में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक श्वेत हमलावर ने अश्वेतों को निशाना बनाकर किए हमले में 10 लोगों की हत्या कर दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर ने ‘डॉलर जनरल स्टोर’ में हमला करने के लिए एक पिस्तौल और एक एआर-15 अर्द्धस्वचालित राइफल का इस्तेमाल किया। गोलीबारी अपराह्न दो बजे से ठीक पहले एडवर्ड वाटर्स यूनिवर्सिटी के पास एक डॉलर जनरल में हुई।

जैकसनविलेः अमेरिका के फ्लोरिडा में जैकसनविले के एक स्टोर में शनिवार को एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन अश्वेत लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। स्थानीय शेरिफ ने इस हमले को ‘‘नस्लवाद से प्रेरित’’ बताया है। शेरिफ टी के वाटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था।’’

वाटर्स ने बताया कि हमलावर ने ‘डॉलर जनरल स्टोर’ में हमला करने के लिए एक पिस्तौल और एक एआर-15 अर्द्धस्वचालित राइफल का इस्तेमाल किया। गोलीबारी अपराह्न दो बजे से ठीक पहले एडवर्ड वाटर्स यूनिवर्सिटी के पास एक डॉलर जनरल में हुई। एडवर्ड वाटर्स यूनिवर्सिटी ऐतिहासिक अश्वेत यूनिवर्सिटी है। स्थानीय समाचार चैनल डब्ल्यूजेएक्सटी के मुताबिक बंदूकधारी ने डॉलर जनरल डिस्काउंट स्टोर के पास से गुजर रही कारों पर गोलीबारी की। फिर उसने कथित तौर पर खुद को अंदर बंद कर लिया। एक स्थानीय परिषद सदस्य ने प्रसारक को बताया कि हमलावर मारा गया है।

हमलावर ने एक पत्र छोड़ा है, जिसके आधार पर जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने जैकसनविले में एक वीडियो गेम प्रतियोगिता के दौरान एक अन्य बंदूकधारी द्वारा किए गए हमले की घटना के पांच साल पूरे होने के मौके पर गोलीबारी की। उस हमले में भी बंदूकधारी ने दो लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

शेरिफ वाटर्स ने बताया कि हमलावर पड़ोसी क्ले काउंटी से आया था और हमले से कुछ समय पहले अपने पिता को एक संदेश भेजा था जिसमें लिखा था कि वह अपना कंप्यूटर देखें। उन्होंने बताया कि हमलावर के पिता को कंप्यूटर पर कुछ लेख मिले और परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन गोलीबारी इससे पहले ही शुरू हो चुकी थी। इस हमले ने अश्वेत अमेरिकियों को निशाना बनाकर अतीत में किए गए हमलों की दुखद यादों को ताजा कर दिया है और इससे समुदाय में भय पैदा होने की आशंका है। इससे पहले 2022 में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक श्वेत हमलावर ने अश्वेतों को निशाना बनाकर किए हमले में 10 लोगों की हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :अमेरिकानिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत