लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी से दस लोगों की मौत, राष्ट्रपति ट्रंप ने जताया शोक

By भाषा | Updated: May 19, 2018 05:28 IST

अमेरिका में पिछले सात दिनों में स्कूल में गोलीबारी की तीसरी और इस साल गोलीबारी की 22 वीं घटना है।

Open in App

ह्यूस्टन, 18 मईः अमेरिका में टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में आज एक बंदूकधारी की गोलीबारी में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी। यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर सांता फे हाईस्कूल में यह वारदात हुई। एक अज्ञात कानून प्रवर्तन अधिकारी को भी गोली लगी लेकिन वह जख्म गंभीर नहीं है। 

ह्यूस्टन क्रोनिकल के अनुसार संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस गोलीबारी में कम से कम आठ व्यक्ति मारे गये। एक सूत्र ने बताया कि हमलावर एक पुरूष था लेकिन उसने उसके बारे में और कुछ नहीं बताया। 

सांता फे एचएस के सहायक प्राचार्य क्रिस रिचर्डसन ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गोलीबारी में कई अन्य विद्यार्थी और एक अधिकारी घायल हो गये। यह गोलीबारी अमेरिका में पिछले सात दिनों में स्कूल में गोलीबारी की तीसरी और इस साल गोलीबारी की 22 वीं घटना है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी। शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं है। ईश्वर सभी पर कृपा बनाए रखें।’’

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत