लाइव न्यूज़ :

वीडियो: "पाकिस्तान, इराक और जिम्बाब्वे के लिए एटीएम नहीं है अमेरिका...राष्ट्रपति बनने पर रोक दूंगी फंडिंग", यूएस से नफरत करने वालों पर भड़की निक्की हेली

By आजाद खान | Updated: March 1, 2023 12:35 IST

इससे पहले ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में लिखे एक लेख में हेली ने कहा था कि ‘‘सत्ता में आने पर हम अमेरिका से नफरत करने वाले देशों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को पूरी तरह से बंद कर देंगे। एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को रकम नहीं दे सकता। अमेरिका हमारे लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद नहीं करता।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली पाकिस्तान, इराक और जिम्बाब्वे पर जमकर बरसी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका इन देशों का एटीएम नहीं है...राष्ट्रपति बनने पर इनकी आर्थिक सहायता रोक दूंगी। यही नहीं उन्होंने चीन का भी जिक्र किया है और उसको फंड करने पर सवाल भी उठाया है।

वाशिंगटन डीसी: भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि अगर वह 2024 में सत्ता में आती है तो वह पाकिस्तान और चीन जैसे देशों की अमेरिका द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता को पूरी तरह से बंद कर देंगी।

उनके अनुसार, वह टैक्सपेयर्स के पैसे को ऐसे ही बर्बाद नहीं होने देंगी। रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कई टीवी इंटरव्यू में चीन, पाकिस्तान, इराक और जिम्बाब्वे का नाम लिया है और कहा है कि अमेरिका दुनिया भर के देशों का एटीएम नहीं बनेगा। 

क्या बोली भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की

भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की ने ट्वीट कर कहा है कि कहा है कि अमेरिका पुरी दुनिया का एटीएम नहीं बन सकता है। उनके अनुसार, जब वे राष्ट्रपति बनेंगे तो वे इस बात का ध्यान रखेंगी कि हमारी विदेश नीति दुरुस्त हो और हम ऐसी योजनाएं नहीं बनाएंगे जिसमें हम दुश्मनों को पैसा देंगे। 

साउथ कैरोलिना से दो बार गवर्नर चुनी गईं हेली ने यह भी कहा है कि उनके सत्ता में आने के बाद वे किसी भी ऐसे देश को एक पैसा नहीं देगी जो अमेरिका से नफरत करते है। उनका कहना है कि सशक्त अमेरिका बुरे लोग या देश के पैसे नहीं देता है। 

पिछले साल 46 अरब डॉलर खर्च किया है अमेरिका

इस मुद्दे पर बोलते हुए निक्की ने कहा है कि पिछले साल अमेरिका ने विदेशी सहायता के तौर पर 46 अरब डॉलर खर्च किए है। ये पैसे चीन, पाकिस्तान और इराक में खर्च किए गए है। निक्की ने सवाल उठाते हुए कहा है कि टैक्सपेयर का पैसा कहां जा रहा है और उसका क्या इस्तेमाल हो रहा है। 

बाइडन सरकार पर भी सवाल उठाते हुए निक्की ने कहा है कि पाकिस्तान जो दर्जनभर से अधिक आतंकवादी संगठनों को पनाह दिए हुए है, उसके लिए सैन्य सहायता फिर से बहाल क्यों किया गया है। इससे पहले ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में लिखे एक लेख में निक्की ने अमेरिका से नफरत करने वाले पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा था कि ‘‘सत्ता में आने पर हम अमेरिका से नफरत करने वाले देशों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को पूरी तरह से बंद कर देंगे। एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को रकम नहीं दे सकता। अमेरिका हमारे लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद नहीं करता।’’

टॅग्स :Nikki Haleyचीनपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?