लाइव न्यूज़ :

काबुल से लोगों को निेकालने के मुद्दे पर तालिबान के संपर्क में है अमेरिका

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 अगस्त (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकी नागरिकों और अफगान सहयोगियों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने के कार्य में समन्वय के लिए काबुल हवाईअड्डे पर मौजूद अमेरिकी सैन्य कमांडर तालिबान नेताओं के संपर्क में हैं। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि लोगों को बाहर निकालने के क्रम में तालिबान नेताओं के साथ आवश्यक बातचीत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे पर तालिबान के साथ कोई नई शत्रुवत भिड़ंत नहीं हुई है। यह पूछे जाने पर कि क्या अफगानिस्तान से बाहर जाने का इंतजार कर रहे अफगान सहयोगियों और अन्य को काबुल हवाईअड्डे तक सुरक्षित रास्ता देने के लिए अमेरिकी कमांडरों ने तालिबान के साथ कोई समझौता किया था, किर्बी ने कहा, ‘‘हमारे कमांडरों द्वारा तालिबान नेताओं के साथ हवाईअउ्डे पर बातचीत हो रही है।’’ अधिकारियों को उम्मीद है कि लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने की गति तेज होगी और देश से हर रोज 9,000 लोगों को बाहर ले जाया जा सकता है। रविवार को काबुल पर कब्जे के साथ ही तालिबान का पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा हो गया। काबुल हवाईअड्डे के प्रवेश बिन्दुओं पर तालिबान तैनात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत