लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: ग्रीन कार्ड के नियम से भारतीय परिवारों की उम्मीदों को लगा झटका, बच्चों को सता रही भविष्य की चिंता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 09:01 IST

इससे पहले अमेरिकी सांसदों ने ग्रीन कार्ड जारी करने पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने के उद्देश्य एक विधेयक पारित किया था।

Open in App

अमेरिका में ग्रीन कार्ड के कड़े नियम से भारतीय परिवारों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। उन्हें अपने बच्चों की भविष्य की चिंता सताने लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अमेरिकी ससंद ने उन दो बिल को रोक दिया है जिसमें अलग-अलग देशों के लिए जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड की सीमा हटा दी गई थी। 

अमेरिकी ससंद के इस फैसले के बाद अमेरिका में रह रहे भारतीय बच्चों के भविष्य पर खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर उन बच्चों को जो 21 साल के हो गए हैं या होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे जब 21 साल के हो जाएंगे तो वे H-4 वीजा के हकदार नहीं रह जाएंगे। बता दें कि अमेरिका में एच-4 वीजा डिपेंडेंट को मिलता है और यह अक्सर एच-1बी वीजाधारकों के बच्चों को दिया जाता है।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे बच्चों के पास अंतराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के लिए जाने वाले एफ-1 वीजा मिलेगा। इसमें या तो वे अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर सकते हैं या उन्हें भारत भेज दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कोई गारंटी नहीं है कि ऐसे बच्चों को एफ-1 वीजा मिल जाए। अमेरिका में 21 साल गुजारने के बाद अगर वो भारत लौटते हैं तो उन्हें नए माहौल में खुद को ढालने में दिक्कत हो सकती है। 

इससे पहले अमेरिकी सांसदों ने ग्रीन कार्ड जारी करने पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने के उद्देश्य एक विधेयक पारित किया था। इस विधेयक से भारत के हजारों उच्च कुशल आईटी पेशेवरों को लाभ मिलेगा। ग्रीन कार्ड किसी व्यक्ति को अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति देता है।

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित यह विधेयक भारत जैसे देशों के उन प्रतिभाशाली पेशेवरों के लिए दुखदायी इंतजार को कम करेगा जो अमेरिका में स्थायी रूप से काम करने और रहने की अनुमति चाहते हैं।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं