लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट 29 सितंबर को, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन होंगे आमने-सामने

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2020 07:25 IST

अमेरिका में 3 नवंबर को इसी साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस बार डोनाल्ड ट्रंप को जो बाइडेन चुनौती दे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच पहली डिबेट 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहली डिबेट 29 सितंबर को होगी आयोजित15 और 22 अक्टूबर को दूसरी और तीसरी डिबेट होगी, उप-राष्ट्रपति के लिए डिबेट 7 अक्टूबर को

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले परंपरा के तौर पर होने वाले प्रेसिडेंशियल डिबेट के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत पहली डिबेट 29 सितंबर को होगी। ये डिबेट ओहियो के क्लीवलैंड में आयोजिक होगी। कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स (सीपीडी) की ओर से ये सोमवार को ये जानकारी दी गई है।

कमिशन ने कहा, 'सीपीडी को इस बात की घोषणा करते हुए खुशी है कि पहली डिबेट का संचालन केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और क्लीवलैंड क्लीनिक मिलकर करेंगे। इसे क्लीवलैंड के हेल्थ एजुकेशन कैंपस (एचईसी) में आयोजित किया जाएगा।' 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बार चुनाव में डेमोक्रेट नेता और पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन का सामना करना है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव इस साल 3 नवंबर को होने हैं।

सीपीडी ने बताया है कि ट्रंप और बाइडेन के बीच दूसरी डिबेट 15 अक्टूबर को होगी। ये डिबेट फ्लोरिडा में आयोजित की जाएगी। वहीं, तीसरी डिबेट 22 अक्टूबर को तेनेसी के नैशविले के बेलमोंट यूनिवर्सिटी में होगी।

इसके अलावा उप-राष्ट्रपति के लिए डिबेट 7 अक्टूबर को सॉल्ट लेक सिटी के यूनिवर्सिटी और उटा में होगी। ये डिबेट उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और उनके प्रतिद्वंद्वी और डैमोक्रेट नेता के बीच होगी। हालांकि अभी बाइडेन की ओर से किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है।

ये सभी डिबेट 90 मिनट के होंगे और रात 9 से 10.30 तक चलेंगे। इस दौरान टीवी पर प्रसारण के दौरान को कमर्शियल ब्रेक भी नहीं होगा।

गौरतलब है कि चुनाव की तारीखों के करीब आते ही जो बाइडेन ने ट्रंप पर हमला तेज कर दिया है। बाइडेन ने हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को देश का ‘पहला’ नस्लीय राष्ट्रपति बताया था। सेवा कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय संघ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने यह बयान दिया। 

वहीं, ट्रंप भी लगातार खुद को बाइडेन से बेहतर बताने का प्रयास कर रहे हैं। हाल में डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान में 77 वर्षीय जो बाइडेन को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश की गई है, जो अपनी कुछ कुशाग्रता खो चुके हैं और उनकी याददाश्त ठीक नहीं है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो