लाइव न्यूज़ :

america donald trump: 2023 में 158 देशों को 45 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता?, एक्शन में अमेरिकी प्रशासन, मदद रोकी, जानें कौन-कौन देश शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2025 10:02 IST

america donald trump: बांग्लादेश को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर, पाकिस्तान को 23 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर, अफगानिस्तान को एक अरब अमेरिकी डॉलर, भारत को 17 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर, नेपाल को 11 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर और श्रीलंका को 12 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी लोगों को मदद के बदले में कोई लाभ नहीं मिल रहा तो अमेरिका अंधाधुंध तरीके से धन नहीं देगा।विदेशी सहायता की समीक्षा करना और पुन: निर्धारित करना न केवल उचित है, बल्कि यह नैतिक रूप से आवश्यक भी है।सभी प्रकार की अमेरिकी विदेशी सहायता को रोक दिया है ताकि उसकी समीक्षा की जा सके।

वाशिंगटनः अमेरिका ने अन्य देशों को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता को निलंबित करने और उसकी समीक्षा किए जाने का आदेश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह मदद ‘अमेरिका फर्स्ट’ के एजेंडे के तहत उसकी विदेश नीति के अनुरूप है या नहीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने रविवार को कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि अमेरिकी लोगों को मदद के बदले में कोई लाभ नहीं मिल रहा तो अमेरिका अंधाधुंध तरीके से धन नहीं देगा।

मेहनतकश करदाताओं की खातिर विदेशी सहायता की समीक्षा करना और उसे पुन: निर्धारित करना न केवल उचित है, बल्कि यह नैतिक रूप से आवश्यक भी है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्रालय और अमेरिकी अंतराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) द्वारा वित्तपोषित सभी प्रकार की अमेरिकी विदेशी सहायता को रोक दिया है ताकि उसकी समीक्षा की जा सके।

ब्रूस ने कहा, ‘‘वह सभी विदेशी सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा शुरू कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह मदद ‘अमेरिका फर्स्ट एजेंडे’ के तहत अमेरिकी विदेश नीति के अनुरूप है या नहीं।’’ यूएसएआईडी ने 2023 में 158 देशों को लगभग 45 अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी सहायता वितरित की थी।

इसमें बांग्लादेश को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर, पाकिस्तान को 23 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर, अफगानिस्तान को एक अरब अमेरिकी डॉलर, भारत को 17 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर, नेपाल को 11 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर और श्रीलंका को 12 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद शामिल हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपदिल्लीपाकिस्तानबांग्लादेशनेपालअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."