लाइव न्यूज़ :

क्वाड सहयोग के जरिए और काम करना चाहते हैं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 09:07 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 मई अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया क्वाड सहयोग के जरिए और अधिक काम करना चाहते हैं। दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों ने अपनी बातचीत में चीन पर चर्चा करने के बाद यहां यह जानकारी दी।

अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने यहां आईं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने के साथ बृहस्पतिवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा सोच को आगे बढ़ाने की खातिर हम भारत और जापान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी, जटिल चुनौतियों से निपट रहे हैं जैसे कि पूर्व और दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय नियम का पालन सुनिश्चित करना और कोविड-19 रोधी टीकों की दुनियाभर में सुरक्षित एवं प्रभावी पहुंच बनाना।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन मार्च में क्वाड के पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन करके गौरवान्वित हुए। हम आने वाले महीनों और वर्षों में अपने सहयोगियों के सहयोग से और अधिक काम करने के लिए उत्साहित हैं।’’

क्वॉड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग को संक्षेप में क्वॉड कहा जाता है। इसका गठन साल 2007 में किया गया था। इसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के चीन के साथ संबंधों पर बातचीत की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया रचनात्मक संबंध चाहता है। हम संवाद फिर से शुरू करने के लिए किसी भी वक्त तैयार हैं।’’

चीन के साथ बिगड़ते व्यापार और अन्य विवादों में ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़े रहने का आह्वान करते हुए ब्लिंकन ने कहा, ‘‘मैं यह दोहराता हूं कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया को अकेला नहीं छोड़ेगा, खासतौर से चीन की ओर से आर्थिक दबाव के मामले में।’’

पायने ने इस समर्थन का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से म्यांमा की सेना से लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को सत्ता में लौटने देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला