लाइव न्यूज़ :

सीरिया: अमेरिकी हमले में मारे गए 100 से ज्यादा सरकार समर्थक लड़ाके

By IANS | Updated: February 8, 2018 15:22 IST

अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि करीब पांच सौ की संख्या में सरकार समर्थक बलों ने तोपों, मोर्टार और रूस निर्मित टैंकों से हमले को अंजाम दिया।

Open in App

सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से लड़ने वाले अमेरिकी नेतृत्व के गठबंधन ने सरकार समर्थक बलों के खिलाफ हवाई और तोप से हमले किए हैं जिसमें 100 से अधिक लड़ाके मारे गए है। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन ने कहा कि बुधवार का हमला सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के साथ जुड़े बलों द्वारा बगैर उकसावे के सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) मुख्यालयों पर किए गए हमले के बाद हुआ। जहां गठबंधन से जुड़े सलाहकार अमेरिका समर्थित सीरियाई लड़ाकों के साथ काम कर रहे थे। अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि करीब पांच सौ की संख्या में सरकार समर्थक बलों ने तोपों, मोर्टार और रूस निर्मित टैंकों से हमले को अंजाम दिया। सैन्य अधिकारी के अनुसार, अमेरिका समर्थित लड़ाकों और गठबंधन बलों के हमले से पहले मुख्यालय के 500 मीटर के भीतर 20 से 30 तोपें और टैंक लाए गए जिसके बाद अमेरिका-समर्थित बलों ने हमलावरों को लक्षित कर हवाई और तोपखाने से हमला किया।उन्होंने कहा, "हमने एसडीएफ और गठबंधन बलों संग मुठभेड़ में 100 सीरिया सरकार समर्थकों के मरने का अनुमान जताया है।" उन्होंने कहा कि जो बल वापस लौट गए हमने उन्हें निशाना नहीं बनाया और 'यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई।'  'सीएनएन' ने अधिकारी के हवाले से कहा कि इस दौरान कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा कि गठबंधन को संदेह है कि सरकार समर्थक बल उस क्षेत्र को अपने कब्जे में लेने की फिराक में थे जहां तेल संपन्न इलाके हैं और इसे एसडीएफ ने सितंबर में आईएस से मुक्त कराया था।

टॅग्स :अमेरिकाविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत