लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में विनाशकारी बाढ़ से बुरा हाल, कई लोग हुए लापता, कम से कम 8 की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 09:10 IST

अमेरिका के मध्य टेनेसी में बाढ़ आने से कम से कम आठ लोगों की मौत की खबर है। कई लोग लापता हुए हैं, जिन्हें तलाशने का काम जारी है।

Open in App

वेवरली: अमेरिका के मध्य टेनेसी (Tennessee) में बाढ़ आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा अनेक लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई भारी बारिश में कई घर और ग्रामीण इलाकों में सड़कें बह गईं।

हम्फरेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने ‘डब्ल्यूएसएमवी-टीवी’ को बताया कि 30 से अधिक लोग लापता हैं। दो बच्चे बाढ़ में बह गए थे। उनके शव मिले हैं। यहां पर 15 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जिसके कारण सड़कें अवरूद्ध हो गईं है तथा संचार व्यवस्था ठप पड़ गई है।

मौसम विज्ञानी क्रिसी हर्ले ने बताया कि इस क्षेत्र में पूरे साल में जितनी वर्षा होती है, उसकी 20-25 फीसदी तो यहां हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम्फरेज काउंट के वेवरली और मैकेवेन जैसे शहरों में भयावह और विनाशकारी हालात हैं। लोग घरों में कैद हैं और निकलने का कोई रास्ता नहीं है।’’

बचाव दलों ने एक दंपती को बचाया है। इस दंपती के घर में छह फुट तक पानी भर गया था जिसके बाद उन्हें अटारी में शरण लेनी पड़ी। हिकमैन काउंटी के अधिकारी रॉब एडवर्ड्स ने बताया कि अनेक लोग लापता हैं तथा मोबाइल सेवाएं ठप हो गई हैं। टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने शनिवार को ट्वीट करके टेनेसी के लोगों से भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है।

टॅग्स :अमेरिकाWaverlyबाढ़APChris DavisRob EdwardsFlood
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत