लाइव न्यूज़ :

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच को लेकर अमेरिका ने भारत से कही ये बात, जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 21, 2023 07:26 IST

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को घोषणा की कि घरेलू खुफिया एजेंसियां ​​जून में 45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या के लिए नई दिल्ली के एजेंटों को जिम्मेदार ठहराने वाले विश्वसनीय आरोपों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

Open in App

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बुधवार को कहा कि व्हाइट हाउस इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया में एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या में भारतीय एजेंटों के संभावित रूप से शामिल होने के आरोपों को लेकर काफी चिंतित है और भारतीय अधिकारियों को किसी भी जांच में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को घोषणा की कि घरेलू खुफिया एजेंसियां ​​जून में हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या के लिए नई दिल्ली के एजेंटों को जिम्मेदार ठहराने वाले विश्वसनीय आरोपों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। ट्रूडो ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय आरोप हैं जो जून में कनाडा की धरती पर निज्जर की हत्या से भारत सरकार के एजेंटों को जोड़ते हैं।

ट्रूडो की टिप्पणी के बाद भारत और कनाडा ने वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। केंद्र ने आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है। निज्जर एक भारतीय आतंकी और प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था और 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर उसकी हत्या कर दी गई थी। वह भारत के सबसे वांछित आतंकियों में से एक था, जिस पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम था।

नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और पीएम मोदी के बीच यह मुद्दा उठाए जाने के तुरंत बाद राजनयिक विवाद सामने आया है।

टॅग्स :अमेरिकाभारतकनाडाजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत