लाइव न्यूज़ :

थ्येन आन मन की वर्षगांठ पर अमेरिका ने जताया शोक, कहा- चीन बताए कितने लोग मारे गए थे

By भाषा | Updated: June 4, 2018 17:28 IST

लोकतंत्र की माँग करने वालों के बर्बर दमन की कार्रवाई के बारे में खुले तौर पर चर्चा करना चीन में मना है। इस घटना में सैकड़ों लोग मोर गए थे। पिछले साल एक रिपोर्ट में कहा गया था कि उसमें कम से कम 10,000 लोग मारे गए थे। 

Open in App

बीजिंग , चार जून (एएफपी) अमेरिका ने 1989 में हुए थ्येन आन मन प्रदर्शनों की वर्षगांठ पर चीन से यह खुलासा करने को कहा है कि उसमें कितने लोग मारे गए थे। इसके बाद चीन ने आज अमेरिका पर निशाना साधा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान जारी कर चार जून 1989 को ‘‘ बेगुनाह लोगों की मौत को याद ’’ किया। उस समय कम्युनिस्ट पार्टी ने बीजिंग में थ्येन आन मन चौक के आसपास शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए टैंक भेजे थे। 

प्रदर्शनकारियों पर इस कार्रवाई के बारे में खुले तौर पर चर्चा करना चीन में मना है। इस घटना में सैकड़ों लोग मोर गए थे। पिछले साल एक रिपोर्ट में कहा गया था कि उसमें कम से कम 10,000 लोग मारे गए थे। पोम्पिओ ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित असंतुष्ट नेता लियू शिआबो का जिक्र करते हुए कहा , ‘‘ चार जून का खौफ अब तक लोगों के लिए दिलो दिमाग से नहीं उतरा है। ’’ शिआबो का पिछले साल हिरासत में ही कैंसर के कारण निधन हो गया था। 

चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘ चीन सरकार वर्ष 80 के दशक के अंतिम वर्षों में फैली राजनीतिक अस्थिरता के संबंध में पहले ही स्पष्ट निष्कर्ष दे चुकी है।’’ हुआ ने कहा कि पोम्पिओ के बयान में चीनी सरकार पर निराधार आरोप लगाए गए हैं और यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाला है।

चीन इससे पूरी तरह असंतुष्ट है और इसका दृढ़ता से विरोध करता है। उन्होंने कहा कि चीन ने अमेरिका के समक्ष आधिकारिक रूप से कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है। 

वर्ष 1989 के खूनखराबे में मारे गए लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के परिवारों ने हाल ही में एक खुले पत्र में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी परेशानियों को समझने और चार जून के इस नरसंहार का फिर से मूल्यांकन करने की अपील की थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा