लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: फिलाडेस्फिया में गोलीबारी से दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, हथियार से लैस शख्स हिरासत में

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2023 10:40 IST

सोमवार को फिलाडेल्फिया के दक्षिण-पश्चिम इलाके में दो बच्चों सहित आठ लोगों को गोली मार दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देफिलाडेस्फिया में हुई गोलीबारी में 8 लोगों को गोली लगी दो बच्चों समेत 8 लोगों को मौत हो गईघटना के बाद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है

फिलाडेस्फिया: अमेरिका के फिलाडेस्फिया में गोलीबारी के कारण दहशत फैल गई। फिलाडेल्फिया के दक्षिण-पश्चिम इलाके में सामूहिक गोलीबारी में दो मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने लोगों को अपनी गोली का शिकार बनाया और उन्हें सरेआम मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी फिलाडेल्फिया के किंग्सेसिंग इलाके में वारिंगटन एवेन्यू के 5700 ब्लॉक पर हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता जैस्मीन रीली ने कहा कि छह पीड़ितों को इलाज के लिए पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर ले जाया गया जबकि दो को फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में ले लिया है जिसके पास से पुलिस को हथियार भी मिले हैं। गौरतलब है कि घटना बीते सोमवार रात की है जिसमें गोलीबारी के कारण पूरे शहर में तनाव फैल गया। 

फिलाडेल्फिया इंक्वायर के मुताबिक, जिस संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। उसके पास एक राइफल, एक हैंडगन और कई मैगजीन्स बरामद हुई थी। हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि शख्स ने गोली क्यों चलाईय़ 

जानकारी के अनुसार, इस साल अब तक अमेरिका में कम से कम 339 सामूहिक गोलीबारी की घटना हो चुकी है। अमेरिका में गोलीबारी की घटना इतनी आम हो गई है कि आए दिन यहां किसी न किसी स्थान पर गोलीबारी होती है। हमलावर ज्यादातर निर्दोष लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। 

इससे पहले रविवार को अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के बाल्टीमोर में एक ब्लॉक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ लोगों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया और

घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। लोगों को रात 12:30 बजे (स्थानीय समय) के बाद कई कॉल आईं और वे मौके पर पहुंचे। बाल्टीमोर पुलिस के कार्यवाहक आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने कहा, पुलिस ने एक महिला को मृत पाया और नौ लोगों को गोली लगने से घायल पाया। बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने इस घटना कायरतापूर्ण कृत्य कहा। 

टॅग्स :USअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं