लाइव न्यूज़ :

अकाली दल के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर न्यूयॉर्क में हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की मारपीट

By स्वाति सिंह | Updated: August 21, 2018 13:26 IST

इस बात की जानकारी उन्होंने टीवी न्यूज़ चैनल में दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी भाभी भी उनके साथ थी।उन्होंने बताया कि यह घटना रात 10:30 बजे की है उन्होंने बातचीत में कहा कि वह डरने वाले नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: न्यूयार्क में दिल्ली के गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह एक टीवी शो मव शामिल होने गए थे। शो के दौरान जब वह स्टूडियो से बाहर निकले खालिस्तान समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। मनजीत ने बताया कि उनपर हमला करने वाले 7-8 लड़के थे, वे लोग नशे में थे। 

इस बात की जानकारी उन्होंने टीवी न्यूज़ चैनल में दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी भाभी भी उनके साथ थी।उन्होंने बताया कि यह घटना रात 10:30 बजे की है उन्होंने बातचीत में कहा कि वह डरने वाले नहीं है।

यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बुजुर्ग सिख पर हुए हमले की खबर आई थी। लगभग दो हफ्ते पहले मंटेका में साहिब सिंह नट (71) पर हमले के संबंध में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। इन किशोरों की उम्र 16 और 18 साल है।

मंटेका पुलिस का कहना है कि यह घटना यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नट पार्क में टहलते दिख रहे हैं कि तभी दो लोग वहां पहुंचते हैं और उन्हें लात-घूसों से पीटते हैं और उन पर थूकते हैं।

अब इस मामले परशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष जीएस लॉन्गेवाल ने कहा है कि कैलिफोर्निया में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग और निर्दोष व्यक्ति पर नस्लीय हमला होना एक दुखद घटना है। हमारी सरकार से अपील है कि इस मामले में अमेरिकी सरकार के अधिकारियों से बात करे और दोषियों की सजा सुनिश्चित कराए।

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलअमेरिकासिख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत