लाइव न्यूज़ :

वीडियो: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर तक पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा'! जेविट्स सेंटर में संबोधन से पहले बिलबोर्ड पर दिखाया गया राहुल गांधी का क्लिप

By आजाद खान | Updated: June 4, 2023 18:49 IST

गौर करने वाली बात यह है कि रविवार को न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा और कई अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में राहुल गांधी भारतीय प्रवासियों से मिलने वाले हैं। इससे पहले टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर 'भारत जोड़ो यात्रा' का वीडियो दिखाई दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वॉशिंगटन डीसी:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिकी यात्रा पर हैं। वे आज न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में प्रवासी भारतीयों से बातचीत करने वाले हैं। इस बातचीत से पहले राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर दिखाया गया है। इस पूरी यात्रा के अलग-अलग जगहों के क्लिप्स को एक साथ एक वीडियो के रूप में यहां पर दिखाया गया है। ऐसे में इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें राहुल गांधी के इस यात्रा को दिखाया गया है। 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी की यात्रा के जुड़े अलग-अलग क्लिप को एक साथ दिखाया गया है। बता दें कि कांग्रेस नेता अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सैन फ्रांसिस्को से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में भी अपना कार्यक्रम को पूरा किया है। 

अमेरिका पहुंचे कांग्रेस के ये नेता

बता दें कि रविवार को न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में और जोश भरने के लिए कांग्रेस के कई और नेता अमेरिका पहुंचे हैं। इन नेताओं में तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा और कई अन्य कांग्रेस नेता भी अमेरिका गए हैं। 

तेलंगाना और अन्य राज्यों के चुनाव भाजपा का ‘‘सफाया’’हो जाएगा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी अमेरिका में हैं और इस दौरान एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी तेलंगाना और अन्य राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘सफाया’’ कर देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि भारत के लोग भी भाजपा की नफरत से भरी विचारधारा को हराने जा रहे हैं। 

इस पर बोलते हुए राहुल ने आगे कहा है कि ‘‘हमने कर्नाटक में दिखा दिया कि हम भाजपा को हरा सकते हैं... हमने उन्हें हराया नहीं, उनका सफाया कर दिया। हमने कर्नाटक में उन्हें बुरी तरह से शिकस्त दी।’’ बता दें कि राहुल वाशिंगटन और सैन फ्रांसिस्को की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे हैं और वह रविवार को मैनहट्टन के जेविट्स सेंटर में एक सामुदायिक रैली को संबोधित करने वाले हैं। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :राहुल गांधीअमेरिकावायरल वीडियोकांग्रेसNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा