लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिकी सांसद ने चीन को दोनों देशों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया, कहा- साथ मिलकर मुकाबले के लिए तैयार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 18, 2023 21:19 IST

अमेरिकी सीनेटर माइक कॉलिन्स ने कहा कि दोनों देश साथ मिलकर आतंकवाद से मुकाबला करने को तैयार हैं। माइक कॉलिन्स ने कहा कि चीन दोनों देशों का सबसे बड़ा दुश्मन है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिकी सांसद का बड़ा बयानमाइक कॉलिन्स ने कहा कि चीन दोनों देशों का सबसे बड़ा दुश्मन हैकहा- दोनों देश साथ मिलकर आतंकवाद से मुकाबला करने को तैयार

 PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले एक बड़ा बयान देते हुए अमेरिकी सीनेटर माइक कॉलिन्स ने कहा कि दोनों देश साथ मिलकर आतंकवाद से मुकाबला करने को तैयार हैं। माइक कॉलिन्स ने कहा कि चीन दोनों देशों का सबसे बड़ा दुश्मन है।

जॉर्जिया के कांग्रेस मैन माइक कॉलिन्स ने वीडियो संदेश में कहा, "22 जून को दोनों सदनों में बात करने के लिए हमारे एक बहुत ही खास अतिथि आ रहे हैं और वह भारत के प्रधान मंत्री मोदी हैं। भारत और अमेरिका न केवल आर्थिक रूप से माहान संबंध साझा करते हैं, बल्कि दोनों देश चीन का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रयास भी कर रहे हैं।  निश्चित रूप से दोनों देशों का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है।"

इससे पहले एक और अमेरिकी सांसद बॉब मेनेंडेज ने कहा कि वह जब भारत आए थे तो वहां की संस्कृति से रूबरू हुए थे। उम्मीद है कि पीएम मोदी भी अमेरिकी संस्कृति और धरोहरों से जुड़ेंगे। अपने भारत दौरे को याद करते हुए बॉब मेनेंडेज ने कहा, "मैंने भारत की सबसे बड़ी मस्जिद देखी। मैंने दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी देखा। मैंने गोल्डन टेंपल में एक दिन बिताया और मैंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न भी मनाया। मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी के पास भी अपने दौरे के दौरान अमेरिकी की संस्कृति और समृद्धि से जुड़ने का अवसर होगा। मैं उनके अमेरिकी दौरे के सफल होने की कामना करता हूं। भारत और अमेरिका के संबंध बहुत महत्वपूर्ण है। जय हिंद और अमेरिका की जय हो।"

बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। दोनों देश मानव अंतरिक्ष उड़ान, ग्रह रक्षा और वाणिज्यिक अंतरिक्ष गतिविधि के तीन क्षेत्रों में अंतरिक्ष से संबंधित सहयोग पर चर्चा करेंगे।

रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान प्रीडेटर ड्रोन के भारत आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।  करीब तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 246 अरब के सौदे से भारत खतरनाक प्रीडेटर ड्रोन खरीदने वाला है। इस यात्रा के दौरान जेट इंजन के निर्माण पर भी सहमति बन सकती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाजो बाइडनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी