लाइव न्यूज़ :

महावीर सिंह फोगाट और उनकी फैमिली से मिलेंगी दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी, दंगल देख भेजा न्यौता

By भाषा | Updated: July 8, 2018 23:32 IST

पहलवान महावीर सिंह फोगाट ने बताया, ‘उनके साथ चाय पीने के लिए मिला न्यौता बहुत सम्मान की बात है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जुलाई: पहलवानी के लिए विख्यात हरियाणा के फोगाट परिवार को नई दिल्ली में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला (राष्ट्रपति की पत्नी) किम जुंग-सूक से मिलने का न्यौता दिया गया है। जुंग-सूक ने दक्षिण कोरिया में कुछ भारतीय छात्रों के साथ फोगाट परिवार पर बनी सुपरहिट फिल्म ‘ दंगल ’ देखी थी। फोगाट परिवार का कहना है कि वे दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का न्यौता मिलने से उत्साहित हैं और उन्हें उनसे मिलने का इंतजार है। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे - इन आठ से 11 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति जे - इन की भारत यात्रा से पहले उन्हें कुछ भारतीय छात्रों के साथ ‘ दंगल ’ फिल्म दिखाई गई थी। पहलवान महावीर सिंह फोगाट ने फोन पर पीटीआई - भाषा से कहा, ‘उनके साथ चाय पीने के लिए मिला न्यौता बहुत सम्मान की बात है। हमें बताया गया कि प्रथम महिला ने फिल्म की काफी तारीफ की और उसे देखकर वह भावुक हुईं।’ साल 2016 में रिलीज हुई ‘ दंगल ’ खेल पर आधारित फिल्म है जिसमें महावीर सिंह फोगाट के संघर्ष और उनकी बेटियों - गीता एवं बबीता - की सफलता दिखाई गई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दक्षिण कोरियादंगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल