लाइव न्यूज़ :

पाकिस्‍तान ने भी टिक-टॉक पर लगाया बैन, अश्लील और अनैतिक कंटेंट परोसने का आरोप

By गुणातीत ओझा | Updated: October 9, 2020 20:03 IST

हमेशा चीन की हां में हां मिलाने वाले पाकिस्तान का रंग बदला हुआ है। शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर पाकिस्तान के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमेशा चीन की हां में हां मिलाने वाले पाकिस्तान का रंग बदला हुआ है।शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर पाकिस्तान के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं।

हमेशा चीन की हां में हां मिलाने वाले पाकिस्तान का रंग बदला हुआ है। शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर पाकिस्तान के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं। पाकिस्तान ने अपने देश में चीनी ऐप टिकटॉक को ब्लॉक कर दियाहै। पाकिस्‍तान ने टिकटॉक पर बैन अश्लील और अनैतिक कंटेंट के चलते लगाया है। टिकटॉक ही नहीं इससे पहले पाकिस्‍तान गेमिंग ऐप पबजी पर भी बैन लगा चुका है। पाकिस्तान की न्यूज बेवसाइट डॉन के मुताबिक टिकटॉक ने पाक के इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि पाकिस्तान के लोगों ने टिकटॉक को 3.9 करोड़ बार डाउनलोड किया है। यह पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप है। इससे पहले पाकिस्तान में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा वॉट्सऐप और फेसबुक ऐप डाउनलोड किया गया है।

टिकटॉक के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगने के बाद पाकिस्तान सरकार इसपर गंभीरता से विचार कर रही थी। टिकटॉक पर बैन लगाने के लिए कोर्ट में याचिका भी डाली गई थी। इससे पहले पीटीए ने टिकटॉक को अश्लील और अन्य कंटेंट हटाने के लिए चेतावनी भी दी थी। अब इमरान खान सरकार ने अपने जिगरी दोस्त चीन को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि भारत के बाद अब पाकिस्‍तान की तरफ से भी इस चीनी ऐप को बैन कर दिया गया है।

दो माह पहले ही लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करके टिकटॉक पर तत्‍काल बैन लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि यह ऐप आधुनिक समय में बहुत बड़ी बुराई है। याचिकाकर्ता ने कहा था कि टिकटॉक सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि और रेटिंग की लालच में पोर्नोग्राफी का बड़ा स्रोत बन गया है। वहीं पाक सरकार ने इस मामले में कहा था कि इस तरह के ऐप से युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ रहा है।

टॅग्स :टिक टॉकटिक टोकपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी