लाइव न्यूज़ :

शादी में बज रहा था संगीत, तालिबान ने 13 लोगों को मौत के घाट उतारा, पूर्व अफगान उप-राष्ट्रपति का दावा

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2021 07:56 IST

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में 13 लोगों को मारा गया है। ये दावा अमरुल्ला सालेह ने किया है। शादी में गाना बजने के कारण तालिबान ने ऐसा किया।

Open in App
ठळक मुद्दे तालिबान ने नांगरहार प्रांत में तालिबान ने 13 लोगों को मारा, अमरुल्ला सालेह ने किया है दावा।सालेह के मुताबिक शादी में संगीत बज रहा था, इसे बंद कराने के लिए तालिबान ने उठाया ये कदम।सालेह ने ट्वीट कर पाकिस्तान और आईएसआई पर भी निशाना साधा।

काबुल: अफगानिस्तान के पू्र्व  उप-राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने दावा किया है कि तालिबान ने नांगरहार प्रांत में एक शादी की पार्टी में बज रहे संगीत को बंद कराने के लिए 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सालेह ने ये दावा शनिवार को किया।

सालेह ने साथ ही पाकिस्तान और आईएसआई पर भी निशाना साधा। सालेह ने ट्विटर पर लिखा, 'तालिबानी ने शादी की पार्टी में संगीत बंद कराने के लिए नांगरहार में 13 लोगों को मार दिया। केवल निंदा करके हम अपना गुस्सा नहीं दिखा सकते हैं। 25 साल तक पाकिस्तान ने उन्हें ट्रेनिंग दी कि वे अफगानिस्तान की संस्कृति को खत्म करें और हमारी मिट्टी पर नियंत्रण के लिए आईएसआई की बुनी हुई कट्टरता थोप सकें।'

सलेह ने आगे लिखा कि मौजूदा शासन बहुत लंबा नहीं चल सकेगा लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि इसके खत्म होने तक लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी।

बता दें कि तालिबान लड़ाकों ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा जमा लिया था। तालिबान शासन में संगीत और गीत-संगीत से जुड़े लोगों में हमले लगातार होते रहे हैं।

अगस्त के आखिर में तालिबान ने संगीत पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिलाओं के घर से बाहर कामकाज करने को लेकर भी तालिबान ने कई दिशा-निर्देश जारी किए थे। तालिबान ने 4 सितंबर को ही अफगानिस्तान नेशनल इंस्टट्यूट ऑफ म्यूजिक को बंद कर दिया था।

यही नहीं अगस्त के आखिरी हफ्ते में अंदराबी घाटी में तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान के लोकगायक फवाद अंदराबी को कथित तौर पर मार दिया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अगस्त में कहा था, 'इस्लाम में संगीत की मनाही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोगों पर दबाव डालने के बजाय उन्हें ऐसी चीजें न करने के लिए मना सकेंगे।'

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानAmrullah Saleh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल