लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः तालिबान ने सरकारी मीडिया विभाग के प्रमुख की हत्या की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:52 IST

Open in App

काबुल, छह अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में तालिबान ने शुक्रवार को सरकारी मीडिया सूचना केंद्र के निदेशक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हाल के दिनों में किसी सरकारी अधिकारी की हत्या करने का नवीनतम मामला है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले देश के कार्यवाहक रक्षा मंत्री की हत्या का प्रयास किया गया था।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया कि समूह के लड़ाकों ने दावा खान मेनापाल को मार डाला है जो स्थानीय और विदेशी मीडिया के लिए सरकार का प्रेस अभियान संचालित करते थे।

मुजाहिद ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि मेनापाल को ‘‘मुजाहिदीन के एक विशेष हमले में मारा गया’’ और ‘‘उसे उसके कृत्यों के लिए दंडित किया गया।’’मुजाहिद ने और अधिक जानकारी नहीं दी।

तालिबान द्वारा सरकारी अधिकारियों की हत्या असामान्य नहीं है। नागरिकों के खिलाफ हाल में किये गए कई हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट द्वारा ली गई है, हालांकि सरकार अक्सर तालिबान को जिम्मेदार ठहराती है।

तालिबान और अफगानिस्तान के सरकारी बलों के बीच युद्ध पिछले कुछ महीनों में तेज हो गया है क्योंकि अमेरिकी और नाटो सैनिकों ने युद्धग्रस्त देश से अपनी वापसी पूरी कर ली है। छोटे प्रशासनिक जिलों को अपने नियंत्रण में लेने के बाद तालिबान अब प्रांतीय राजधानियों को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहा है।

गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता सैद हामिद रुशान ने कहा कि मेनापाल की हत्या साप्ताहिक जुमे की नमाज के वक्त हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के समय मेनपाल कहां थे।

मंगलवार देर रात, अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर तालिबान द्वारा काबुल के एक भारी सुरक्षा वाले इलाके में किए गए बम हमले कम से कम आठ लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। इसमें मंत्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत