लाइव न्यूज़ :

Afghanistan: तालिबान की नई करतूत, अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर शख्स को बांधा, लटकाया फिर उड़ाया, देखें ये खौफनाक वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2021 17:11 IST

अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्ता में तालिबान की नई नई खौफनाक तस्वीरें देखने को मिल रही है. ताजा मामला एक शख्स को हेलीकॉप्टर पर रस्सी से बांधकर लटकाने फिर उस हेलीकॉप्टर को उस लटके हुए आदमी के साथ ही उड़ाने का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है.

Open in App

अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्ता में तालिबान की नई नई खौफनाक तस्वीरें देखने को मिल रही है. ताजा मामला एक शख्स को हेलीकॉप्टर पर रस्सी से बांधकर लटकाने फिर उस हेलीकॉप्टर को उस लटके हुए आदमी के साथ ही उड़ाने का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब वो अमेरिकी हथियार और अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर तक उड़ा रहे हैं लेकिन इतने खौफनाक तरीके से ये किसी नहीं सोचा था. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी आतंकियों का हेलीकॉप्टर पर शख्स को बांधकर वीडियो सामने आने के बाद बताया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक है. जिसे अफगानिस्तान में अब तालिबानी आतंकी उड़ा रहे हैं. 

दहशत से भरे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तालिबानी आतंकियों ने एक शख्स को रस्सी से हेलीकॉप्टर से बांधकर लटका दिया है और हेलीकॉप्टर उड़ा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ भी पीछे से बंधे हुए हैं.

वहीं वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए अमेरिकन ऑथर लिज व्हीलर ने कहा, ऐसा लग रहा है कि तालिबान ने किसी शख्स को अमेरिकी ब्लैक हॉक से फांसी दी है. उन्होंने अफगानिस्तान की हालत के लिए जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है.  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा