लाइव न्यूज़ :

Afghanistan New Taliban Government: Mullah Mohammad Hassan Akhund होगा तालिबान का नया राष्ट्रपति!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2021 13:37 IST

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार (Afghanistan New Taliban Government) का गठन होने वाला है. यूं तो तालिबानी सरकार का गठन हो जाना था लेकिन किसी कारणवश इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है. खबर ये भी है कि तालिबान अमेरिका 9/11 की बरसी पर अफगानिस्तान में अपनी सरकार गठन करेगा. वहीं इस बीच चर्चा ये भी है कि अगर तालिबानी सरकार का गठन हुआ तो राष्ट्रपति कौन बनेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद (Mullah Mohammad Hassan Akhund) को अपना नया राष्ट्राध्यक्ष  चुना है.

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार (Afghanistan New Taliban Government) का गठन होने वाला है. यूं तो तालिबानी सरकार का गठन हो जाना था लेकिन किसी कारणवश इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है. खबर ये भी है कि तालिबान अमेरिका 9/11 की बरसी पर अफगानिस्तान में अपनी सरकार गठन करेगा. वहीं इस बीच चर्चा ये भी है कि अगर तालिबानी सरकार का गठन हुआ तो राष्ट्रपति कौन बनेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद (Mullah Mohammad Hassan Akhund) को अपना नया राष्ट्राध्यक्ष  चुना है.

द न्यूज इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालीबना के सीनियर लीडर ने कहा कि, नई सरकार के बुधवार को स्थापित होने की संभावना है, ‘या कुछ और दिनों के लिए देरी हो सकती है.’ ‘अमीरुल मोमिनीन शेख हैबतुल्ला अखुंजादा ने खुद मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को रईस-ए-जम्हूर, या रईस-उल-वजारा या अफगानिस्तान के नए प्रमुख राज्य के रूप में प्रस्तावित किया था. मुल्ला बरादर अखुंद और मुल्ला अब्दुस सलाम उनके प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे.’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी नेताओं नें मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को राष्ट्रपति बनाए जाने की पुष्टी की है.  मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद वर्तमान में तालिबान के शक्तिशाली निर्णय लेने नेतृत्व परिषद के प्रमुख हैं. तालिबान के कंधार में जन्मे मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद सशस्त्र आंदोलन के संस्थापकों में से एक हैं. वहीं इस मामले में तालिबान के एक अन्य नेता की ओर से बयान आया है कि, ‘उन्होंने रहबारी शूरा के प्रमुख के रूप में 20 साल तक काम किया और बहुत अच्छी प्रतिष्ठा अर्जित की है. वह एक सैन्य पृष्ठभूमि के बजाय एक धार्मिक नेता हैं और अपने चरित्र और भक्ति के लिए जाने जाते हैं.’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुल्ला हसन 20 साल तक शेख हैबतुल्ला अखुंजादा के करीबी रहे हैं. मुल्ला हसन अफगानिस्तान में अपनी पिछली सरकार के दौरान महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं.

वहीं हक्कानी नेटवर्क प्रमुख तालिबान नेता सिराजुद्दीन हक्कानी को नई सरकार में संघीय आंतरिक मंत्री के रूप में प्रस्तावित किए जाने की चर्चा की है. हक्कानी को पूर्वी प्रांतों के लिए गर्वनरों को नामित करने के लिए भी अधिकृत किया गया है.

इसके अलावा तालिबान के संस्थापक मुल्ला मोहम्मद उमर के बेटे मुल्ला याकूब को अफगानिस्तान का रक्षा मंत्री बनाए जाने की पैरवी की गई है. मुल्ला याकूब अपने मदरसे में शेख हैबतुल्लाह अखुंजादा का छात्र रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हिबतुल्लाह अखुनजादा ने हमेशा अपने पिता और याकूब के काम के प्रति समर्पण के कारण मुल्ला याकूब का सम्मान किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हबीबुल्लाह ने ही मुल्ला याकूब को अपने सशस्त्र लड़ाकों का कमांडर इन चीफ नियुक्त किया था.

लेकिन बाद में उसे शक्तिशाली सैन्य आयोग के प्रमुख के रूप में नामित किया है. हालांकि अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार में कई अन्य लोगों के नामों की भी चर्चा है. किस शख्स को कौन सा पद मिलेगा ये तस्वीर सरकार के गठन के बाद ही साफ हो पाएगी. 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा